ऑफिस में घंटों काम करते थक जाती हैं आंखें तो करें यह योग
ऑफिस में घंटों काम करते थक जाती हैं आंखें तो करें यह योग
Share:

आजकल बहुत कम उम्र में ही बच्चों को चश्मा लग जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आजकल बच्चें मोबाइल अधिक चलाते हैं और इसी के चलते उनकी आँखे कमजोर हो जाती है। बच्चे फोन, टीवी कंप्यूटर, लैपटॉप जैसे गैजेट्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीँ बड़ों की भी आँखों पर आजकल चश्मे लग जाते हैं क्योंकि वह कमजोर हो जाती है। जी दरअसल सिस्टम के सामने लोग घंटो बिताते हैं। जिसके बाद लोगों की आँखों और सिर दर्द होता है। वहीँ जो लोग लंबे समय तक कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते हैं उन्हें आंखों में जलन, ड्राइनेस, आंख से पानी आने जैसी कई समस्याएं हो रही हैं। हालाँकि केवल कुछ मिनट योग करने से आप अपनी आंखों को स्वस्थ बना सकते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।

आंखों के लिए योगाभ्यास-

हथेलियों से आंख सेकना- जब भी काम से ब्रेक लें ऐसा करें और इसके लिए अपनी आंखों को बंद करके बैठ जाए गहरी सांस लें। उसके बाद दोनों हथेलियों को आपस में तेज रगड़ें और जब हथेली गरम हो जाएं तो इन्हें अपनी पलकों पर लगा लें। ऐसा आपको 3-4 बार करना है।

साइड देखना योग - इसको करने के लिए आपको अपने पैरों को शरीर की सीध में रखते हुए बैठना है। इसके बाद मुट्ठी बंद करें अंगूठा ऊपर रखते हुए हाथों को उठाएं। अब आंखों से सामने किसी एक बिंदु को ध्यान से देखें फिर आंख की पुतलियों को एक किनारे से दूसरे किनारे पर ध्यान लगाएं।

सामने देखना- इस योग को करने के लिए अपने पैरों को आगे करके बैठ जाएं। उसके बाद बाएं हाथ की मुट्ठी बांधें अंगूठा मुट्ठी से ऊपर निकाल लें। अब आपको आंखों को बाएं अंगूठे पर ध्यान रखना है आंख की सीध में ऊंचाई पर स्थित बिंदु तक लेकर जाएं ध्यान केंद्रित करें। जी हाँ और यही प्रोसेस आपको राइट हैंड से भी करना हैं। इससे आपकी आखों को आराम मिलेगा।

ठंडे पानी से धोएं- जब भी दफ्तर से घर जाएं तब अपनी आखों को हैजे ठंडे पानी से धोएं इससे आँखों की नसों को आराम मिलेगा। जी हाँ और इसी के साथ आँखों पर जो भी स्ट्रेस पड़ा है वो हट जायेगा।

योगा डे पर मलाइका ने शेयर किया अपना बेहतरीन वीडियो

आज योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फैंस को बड़ा चैलेंज

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में योग दिवस समारोह में लिया भाग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -