माधुरी दीक्ष‍ित से अनुपम खेर तक ने दिया योग दिवस पर यह संदेश
माधुरी दीक्ष‍ित से अनुपम खेर तक ने दिया योग दिवस पर यह संदेश
Share:

आज 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर ख़ास लोग तक आज योगा करते नजर आ रहे हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि योग स्वस्थ रहने का सबसे प्रभावी तरीका है। ऐसे में अगर हर दिन योग किया जाए तो यह लाभकारी है। वैसे बॉलीवुड सितारों का भी योग से गहरा नाता है। कई सेलेब्स ने अपने डेली रूटीन में योग को खास जहग दी है। इस लिस्ट में माधुरी दीक्ष‍ित से लेकर मलाइका अरोड़ा तक के नाम शामिल हैं। फिलहाल आज योगा दिवस पर अभिनेता अनुपम खेर ने योग करते हुए अपनी फोटो शेयर की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

जो आप देख सकते हैं। इस पोस्ट में अनुपम ने कैप्शन में लिखा है, "मेरे व्यक्तिगत जीवन में योग ने न केवल शारीरिक रूप से मुझे संतुलित रखा है। बल्कि मुझे हर स्थिति से जूझने का मानसिक बल भी दिया है। आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। विश्व को भारत की ये भेंट अद्वितीय है। जय हिंद!! #अंतरराष्ट्रीययोगदिवस #InternationalDayOfYoga" वही अनुपम के अलावा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, "योग हमेशा से मेरे फिटनेस रिजीम का हिस्सा रहा है।#InternationalYogaDay मनाने के लिए, मैं कुछ सरल आसन साझा करना चाहती हूं और आप सभी को मुझसे जुड़ने के लिए आमंत्रित करना चाहती हूं।"

आपको बता दें, माधुरी दीक्ष‍ित नेने 54 साल की हैं और वह सुपरफिट हैं। उनके अलावा अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने सोशल मीडिया पर योगासन करते हुए अपनी फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में सारा ने लिखा है, "योग स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं तक की यात्रा है। हैप्पी इंटरनेशनल योग दिवस की शुभकामनाएं। #peace #positivity #serenity #nature #balance" 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले CM योगी- 'योग अमूल्य उपहार है'

 क्या कोरोना से मरने वालों के परिजनों को मिलेगा 4 लाख मुआवज़ा ? जानिए SC का जवाब

WTC Final: पहली पारी में सस्ते में सिमटी विराट ब्रिगेड, न्यूज़ीलैंड का पलड़ा भारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -