Women Day: महिलाओं को मिला खास तोहफा, सुनकर हो जाएंगी खुश
Women Day: महिलाओं को मिला खास तोहफा, सुनकर हो जाएंगी खुश
Share:

दुनियाभर में हर साल 8 मार्च को 'International Women's Day' यानि 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' मनाया जाता है। जी हाँ और ऐसे में महिलाओं के इस खास दिन पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) महिलाओं को एक तोहफा दे रहे हैं। जी दरअसल इस दिन महिलाएं ऐतिहासिक स्मारकों में फ्री में घूम सकती हैं। जी हाँ और इस पर एएसआई ने ऐलान किया हैं कि महिला दिवस के खास अवसर पर सभी महिलाएं केंद्रीय रूप से संरक्षित स्मारकों या पुरातात्विक स्थलों और अवशेषों को बिना टिकट यानि फ्री में देख सकती हैं।

आप सभी को यह भी बता दें, सरकार द्वारा दिए निर्देश मुताबिक देसी विदेशी महिला पर्यटक इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। जी हाँ और ऐसे में आप अपनी महिला साथियों के साथ इस बात वुमेन डे को अच्छे से सेलिब्रेट कर सकती हैं। आप सभी को यह भी बता दें, हर साल विश्वभर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। जी हाँ और ऐसे में महिलाओं के इस खास दिन को और भी स्पेशल बनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय ने साल 2019 को इंटरनेशनल महिला दिवस पर एक नई चीज की शुरुआत की थी।

वहीं इस दौरान उन्होंने भारतीय व विदेशी महिला पर्यटकों के लिए स्मारकों में फ्री एंट्री देने का फैसला लिया था। आप सभी को बता दें कि साल 2019 से हर साल 8 मार्च के दिन महिलाएं ताजमहल समेत कई ऐतिहासिक स्मारको को बिना पैसे यानि फ्री में घूमने का मजा ले सकती हैं। वहीं एएसआई के महानिदेशक वी। विद्यावती द्वारा जारी एक निर्देश के मुताबिक इस साल भी महिलाएं फ्री में घूमने का आनंद उठा सकती हैं। वैसे 8 मार्च को आप ताजमहल, आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी, हैदराबाद में गोलकोंडा, चारमीनार के साथ कई ऐतिहासिक स्मारकों को फ्री में देख सकती हैं।

शादी के 4 महीने बाद महिला ने की आत्महत्या, वीडियो में कहा कुछ ऐसा कि सुनकर रो पड़ेंगे आप

खेल-खेल में महिला ने मासूम भतीजे के साथ किया कुछ ऐसा कि सन्न रह गयी पुलिस

तेज पेट दर्द से परेशान थी महिला, अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर्स ने किया खतरनाक खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -