अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: आज यहाँ फ्री में घूम सकेंगी महिलाएं, फ्री रहेगा बस का सफर
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: आज यहाँ फ्री में घूम सकेंगी महिलाएं, फ्री रहेगा बस का सफर
Share:

भोपालः आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। ऐसे में आज महिलाओं को शिवराज सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। जी दरअसल आज के दिन प्रदेश के सभी पुरातत्वीय स्मारकों एवं संग्रहालयों में महिलाओं का प्रवेश निशुल्क रहेगा। हाल ही में मध्य प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव ने कहा कि 'आज प्रदेश के सभी ऐतिहासिक जगहों, पुरातत्वीय स्मारकों और संग्रहालयों में महिलाओं को फ्री में एंट्री दी जाएगी।' मिली जानकारी के मुताबिक आज महिलाएं राजधानी भोपाल में स्थित राज्य संग्रहालय, शौर्य स्मारक, गोलघर, आशापुरी और इस्लाम नगर स्थित संग्रहालय में फ्री में घूम सकेगी।

यहाँ सुबह से लेकर शाम तक महिलाओं को फ्री में जाने दिया जाएगा। केवल इतना ही नहीं बल्कि इन जगहों पर महिला कर्मचारी ही तैनात होंगी। इसी के साथ आज इंदौर शहर में संचालित हो रही आईबस, सिटीबस और इलेक्ट्रिकबसों में फ्री में यात्रा कराई जाएगी। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला का कहना है कि, 'महिला दिवस को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है।' इसी के साथ महिला दिवस पर कई कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। आज ही भोपाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुनर हाट का शुभारंभ भी होने वाला है।

इसका शुभारम्भ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। इसमें राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों को लगभग 200 करोड़ रूपये का बैंक ऋण महिलाओं को दिया जाएगा। इस बारे में शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि, 'महिला दिवस पर लग रहे हुनर-हाट का प्रत्येक दायित्व महिला संभालेंगी। महिला सशक्तिकरण की प्रतीक कामयाब महिलाओं को मंचासीन किया जाएगा।'

चीन के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कहा- भारत और चीन को आपसी शक खत्म कर देना चाहिए

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा आज पेश करेंगे राज्य बजट

ईंटें उठाती नजर आईं अर्शी खान, वीडियो हो रहा वायरल

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -