अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस: ममता बनर्जी का दावा, कहा- सबसे कम भ्रष्ट राज्य के रूप में उभरा बंगाल
अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस: ममता बनर्जी का दावा, कहा- सबसे कम भ्रष्ट राज्य के रूप में उभरा बंगाल
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि देश में पश्चिम बंगाल सबसे कम भ्रष्ट प्रदेशों में से एक के रूप में उभरा है। अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के मौके पर ममता बनर्जी ने ‘भारत भ्रष्टाचार सर्वेक्षण 2019’ का हवाला दिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आपको यह सर्वेक्षण ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया एंड लॉकल सर्कल की तरफ से किया गया है। 

सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, "आज अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस है। आप यह जानकर खुश होंगे कि ‘भारत भ्रष्टाचार सर्वेक्षण 2019’ के अनुसार पश्चिम बंगाल भारत के सबसे कम भ्रष्ट राज्यों में से एक के तौर पर उभर कर सामने आया है। मेरी शुभकामनाएं। यह सर्वेक्षण ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया एंड लोकल सर्कल्स द्वारा किया गया है।" 

'भारत भ्रष्टाचार सर्वेक्षण 2019' में 248 जिलों के 1,90,000 लोगों ने अपने अनुभव शेयर किए हैं, जिनमें से 51 प्रतिशत भारतीय लोगों ने बीते 12 महीने में रिश्वत दी है। इस सर्वेक्षण में दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, गोवा और ओडिशा की जनता ने भ्रष्टाचार के कम मामले बताए थे, जबकि राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, झारखंड और पंजाब में भ्रष्टाचार के अधिक मामले सामने आए हैं। 

नेशनल बॉक्सिंग लीग: इन खिलाड़ियों के दम पर भारत ने जीते 6 स्वर्ण पदक

बीते 10 सालों के सबसे निचले स्तर पर पहुंची भारतीय रेलवे की कमाई, CAG ने आय बढ़ाने के लिए दिए ये सुझाव

RIL ले सकती है, आलोक इंडस्ट्रीज के लिए 5000 करोड़ रुपये का लोन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -