इस जीव को मिला है अमरता का वरदान, डायनासोर के काल से है धरती पर मौजूद
इस जीव को मिला है अमरता का वरदान, डायनासोर के काल से है धरती पर मौजूद
Share:

इस धरती पर आपको कई तरह के जीव मिलेंगे जो आप पहली बार देख रहे होंगे। वैसे हम सभी जानते हैं कि मौत एक सत्य है जिससे कभी घबराना नहीं चाहिए लेकिन एक ऐसा भी जीव है जिसे अमरता का वरदान मिला है। जी हाँ, अगर वैज्ञानिकों की कही बातों को मानें तो प्रकृति ने एक जीव को 'अमरता का वरदान' दिया है। अब आप सोच रहे होंगे ऐसा कौन सा जीव है। तो हम आपको बता दें कि इस जीव को जेलीफिश कहा जाता है।

यह अपने अजीबोगरीब गुण के कारण दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह जीव समुद्र की गहराई में मिलता है, लेकिन कभी-कभी ऊपरी सतह पर देखने को भी मिल जाते हैं। कहते हैं जेलीफिश ही एक ऐसा जीव है जिसका अस्तित्व सदियों पुराना है। यह जीव डायनासोर के काल से ही धरती पर मौजूद हैं और इसका शरीर 95 फीसदी पानी से बना होता है। यही कारण है कि ये समुद्र के अन्य जानवरों को पारदर्शी दिखाई देता है।

ऐसा भी कहा जाता है कि जेलीफिश के पास दिमाग नहीं होता, यही वजह है कि उसके आसपास हमेशा छोटी-बड़ी मछलियों का झुंड जमा रहता है, क्योंकि वो इसके आसपास खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। वैसे तो जेलीफिश दिखने में बहुत खूबसूरत होती है लेकिन अगर उनकी मूंछें किसी इंसान की त्वचा से छू जाएं तो इंसान को बहुत गंभीर बीमारी हो सकती है। कहा जाता है इस जीव की मूंछें इतनी जहरीली होती हैं कि वह इंसान की त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाती हैं।

पीएम मोदी ने दी हिन्दू नववर्ष, नवरात्री और बैसाखी की बधाई, जलियांवाला के शहीदों को किया नमन

30 अप्रैल को NSE और BSE से हटा दिए जाएंगे प्रभात डेयरी के शेयर

नोएडा में कार से मिले इतने लाख, पंचायत चुनाव में इस्तेमाल का शक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -