भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है कांग्रेस, जानिए इसकी कुछ ख़ास बातें
भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है कांग्रेस, जानिए इसकी कुछ ख़ास बातें
Share:

भारतीय राजनीति की सबसे पुरानी पार्टी के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का नाम शुमार है। इस पार्टी की स्थापना हुए 135 वर्ष से भी अधिक का समय हो गया है। आज के समय की यह एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसका अस्तित्व भारत की स्वतन्त्रता से भी पहले का है। आइए आज जानते हैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस यानी कि कांग्रेस पार्टी से जुड़ीं कुछ ख़ास बातों के बारे में 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ख़ास बातें 

- कांग्रेस की स्थापना साल 1885 में हुई थी। यह भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है।  

- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापकों में प्रमुख रूप से थ्‍योसॉफिकल सोसाइटी के सदस्‍य एलन ऑक्‍टेवियन हुमे, दादाभाई नौरोजी और दिनशॉ वाचा का नाम शामिल है। 

- भारत की आजादी में भी कांग्रेस का अहम योगदान था। कहा जाता है कि कांग्रेस पार्टी के 1.5 करोड़ सदस्‍य और 7 करोड़ से ज्‍यादा सहयोगी ब्रिटिश सरकार के विरोध में थे। 

- भारत की आजादी से लेकर साल 2015 के बीच में जितने भी लोकसभा चुनाव हुए थे, उनमे से 6 बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी स्पष्ट बहुमत पाने में कामयाब रही। वहीं इस पार्टी ने 4 बार गठबंधन से भी सरकार बनाई है।  

- भारत को आजादी साल 1947 में मिल गई थी। 1947 से लगातार 49 साल तक भारत की गद्दी पर कांग्रेस पार्टी का ही राज रहा। 

- भारत को 7 प्रधानमंत्री देने वाली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एकलौती पार्टी है। 7 प्रधानमंत्रियों में पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू, गुलज़ारीलाल नंदा, लाल बहादुर शास्‍त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पीवी नरम्हिा राव और मनमोहन सिंह का नाम शामिल है।  

- सरोजनी नायडू भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी भारतीय नेशनल कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष थी। 

- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन मुंबई तत्कालीन बम्बई में कोलकाता तत्कालीन कलकत्ता हाईकोर्ट के बैरेस्टर उमेशचन्द्र बनर्जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ था। 

 

 

 

दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है BJP, इससे जुड़ें हर शख्स को पता होनी चाहिए ये 10 बातें

राजस्थान में राजभवन को खतरा, भाजपा ने बोली चौकाने वाली बात

सीएम अमरिंदर से बेर पालने का खामियाजा भुगत रहे सीएम अमरिंदर सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -