तितलियों के विषय में रोचक तथ्य !!

फूलों के बाद प्रकृति ने जीव जंतुओं में जो रोचक रचना की है उनमे से एक है तितलियाँ| बागो में खेतों में खलियानो में फूलों से पराग कणो, और रस को  को ग्रहण पर फसलों का पोषण करने वाली तितली कुदरत की छोटी परंतु महत्पूर्ण कड़ी है | तितली के पैरों के रोयें से चिपके पराग कण जब एक पुष्प से दूसरे पुष्प तक पहुंचती है तो वृक्षों और वनस्पतियों में फलन की प्रक्रिया तेज़ हो जाती है परिणाम स्वरुप  फूल से फल आने शुरू हो जाते है|

आइये जाने तितलियों के विषय में अन्य रोचक तथ्य- 

1  तितलियों की आँखे 6000 लेंसों से बनी होती है।
2 तितलियां अपनी टाँगों से किसी चीज़ का स्वाद चखती है।
3 तितलियां ठन्डे खून वाली जीव है|
4 अधिकतर तितलियां 8-20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से उड़ती है।
5 तितलियों की अब तक 1,65,000 प्रजातियां खोजी जा चुकी है।
6 तितलियो की कुछ प्रजातियां अपने अण्डे हमेशा एक ही प्रकार के पौधे पर देती है। कैटरपिलर से तितली को बाहर निकलने में करीब 10-15 दिन लगते है।
7 तितलियां कीचड़ का पानी पीती है ताकि उन्हें वह ज़रूरी खनिज भी मिल जाए जो फूलो में नहीं होते |

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -