स्वतंत्रता दिवस पर पुरे देश में होगी पैनी नज़र, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
स्वतंत्रता दिवस पर पुरे देश में होगी पैनी नज़र, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Share:

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सम्पूर्ण राष्ट्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली में भी चप्पे चप्पे पर पैनी नजर रखी जाएगी, जहाँ पीएम मोदी शनिवार को सुबह लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे।

दिल्ली में किसी भी नापाक इरादो को निस्तोनाबूत करने के लिए 40,000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। इनमें से 12,000 से अधिक अर्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस के कर्मियों को सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील इलाकों विशेष रूप से लाल किले के आसपास तैनात किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरदासपुर और उधमपुर में हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर राज्यों और केंद्रशासित प्रांतों को परामर्श जारी किया है। उसने आगाह किया कि पाकिस्तान आधारित आतंकवादी संगठन और इंडियन मुजाहिदीन और दूसरे आतंकी समूह तथा सिम्मी के सदस्य दिल्ली में कमल मंदिर, नोएडा में मॉल, मेट्रो स्टेशनों, भाजपा कार्यालयों और राजनीतिक हस्तियों को निशाना बना सकते हैं।

इसे देखते हुए लाल किले की प्राचीर पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए कांच का बुलेट-प्रूफ सुरक्षा घेरा लगाया गया है, लेकिन अभी तक पुख्ता जानकारी नही है कि मोदी इस घेरे के पीछे से संबोधन करेंगे या फिर जनता से सीधा संवाद करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार देश के 69वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले और आसपास के इलाकों को कल उड़ान निषिद्ध क्षेत्र (नो फ्लाई जोन) घोषित किया गया है और बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। दिल्ली में दूसरे अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को भी कड़ी सुरक्षा प्रदान की गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -