24 जनवरी को अलीबाग के द मैंशन हाउस में सात फेरे लेंगे वरुण और नताशा
24 जनवरी को अलीबाग के द मैंशन हाउस में सात फेरे लेंगे वरुण और नताशा
Share:

वरुण धवन और उनकी मंगेतर नताशा दलाल की शादी जल्द ही होने वाली है। जी दरअसल इन दिनों सामने आ रहीं खबरों के मुताबिक दोनों रविवार यानी आने वाली 24 जनवरी को अलीबाग में शादी करने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है यह शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में होगी और इसमें परिवार के सदस्यों के अलावा नताशा और वरुण के कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। वैसे खबरें यह भी हैं कि दोनों की शादी अलीबाग के द मैंशन हाउस में होने वाली है।

आपको बता दें कि यह प्रॉपर्टी काफी आलीशान है और इस मैंशन हाउस में तकरीबन 25 कमरे हैं। इसमें एक एक्सॉटिक पूल भी है। cntraveller।in के अनुसार इस पूरे मैंशन को एक रात के लिए बुक करने की कीमत 4 लाख रुपये है और इसमें खाना भी शामिल होगा। वैसे यह प्रॉपर्टी Sasawane बीच से वॉकिंग डिस्टेंस पर है और बीच से यहां पहुंचने के लिए आप बोट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहाँ Cove Rooms, भी है जो साइज में थोड़ा बड़े हैं। यह 400 sq. ft सरफेस एरिया में बने है और यहाँ Palm Court Rooms, भी हैं। जो मैंशन के सबसे बड़े कमरे हैं। यह 450 sq. ft सरफेस एरिया में बने हुए हैं।

यहाँ इन सभी कमरों में आपको WiFi, टी-कॉफी, मिनी बार और अन्य चीजें भी मिलेंगी। इस मैंशन में कई रेस्टोरेंट हैं। यहाँ The West Coast Terrace और The Living Room and the Verandah भी दो रेस्टोरेंट हैं, जिनमें आप खाना खा सकते हैं। खबरों के अनुसार वरुण और नताशा, 22 जनवरी यानी आज मुंबई में एक रस्म अदा करने के लिए तैयार हैं।

MP: ज्योतिरादित्य सिंधिया का सपना हुआ पूरा, भोपाल में बंगला आवंटित

क्या है आज के शुभ-शुभ मुहूर्त, यहाँ जानिए राहुकाल

स्वीडन ने किया देशव्यापी कोरोना प्रतिबंधों का विस्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -