टाइगर और उनके परिवार संग दिशा पटानी ने मनाया जन्मदिन, सामने आईं तस्वीरें
टाइगर और उनके परिवार संग दिशा पटानी ने मनाया जन्मदिन, सामने आईं तस्वीरें
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी ने बीते रविवार को अपना 29वां जन्मदिन मनाया है। इस दौराम मुंबई में लगे हुए लॉकडाउन की वजह से दिशा आउटडोर सेलिब्रेट नहीं क़र पाईं। लेकिन हाँ वह अपने इस स्पेशल दिन को अपने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ और उनके परिवार के साथ मिलकर सेलिब्रेट करती नजर आईं। अब दिशा के कई फोटोज सामने आए हैं। आप देख सकते हैं दिशा ने खुद सोशल मीडिया पर कई सारी फोटोज शेयर की है जिसमें वो टाइगर, उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ और मॉम आयशा श्रॉफ संग जन्मदिन का जश्न मनाती दिखाई दे रहीं हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani)

आप सभी को बता दें कि टाइगर का परिवार मुंबई में दिशा के लिए उनकी फैमिली से कम नहीं है और इसी के चलते वह अपना जायदा से ज्यादा समय उनके साथ ही नजर आती हैं। दिशा को अक्सर टाइगर के साथ देखा जाता है। फिलहाल उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कई सारी फोटोज पोस्ट की है जिसमें वो टाइगर श्रॉफ, कृष्णा श्रॉफ और आयशा श्रॉफ के साथ अपने जन्मदिन पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आ रहीं हैं।

अब एक बार फिर से टाइगर के साथ दिशा के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज को देखने के बाद मीडिया में उनके रिलेशनशिप की चर्चा शुरू हो चली है। आप सभी को बता दें कि बीते दिनों ही टाइगर और दिशा पर लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन के आरोप में मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया था। हालाँकि इस खबर के आने के बाद टाइगर की मॉम यानी आयशा श्रॉफ ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गुस्सा जाहिर किया था।

सुशांत को याद कर इमोशनल हुआ यह मशहूर अभिनेता, कहा- 'मेरा निजी नुकसान हो गया'

चारपाई से बांधकर TMC के गुंडों ने किया सामूहिक बलात्कार।।। SC में बोली बंगाल हिंसा की पीड़िता

यूपी में समय से पहले पहुंचा मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -