कल सेवामुक्त हो जाएगा देश का पहला विध्वंसक जहाज़ INS राजपूत, 41 वर्षों तक दी सेवा
कल सेवामुक्त हो जाएगा देश का पहला विध्वंसक जहाज़ INS राजपूत, 41 वर्षों तक दी सेवा
Share:

नई दिल्ली: इंडियन नेवी का पहला विध्वंसक, INS राजपूत शुक्रवार यानी 21 मई को 41 वर्ष बाद रिटायर होने के लिए तैयार है। रक्षा मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है। बता दें कि INS राजपूत इंडियन नेवी का पहला विध्वंसक है और वह जहाज था जिसने काशीन श्रेणी के विध्वंसक का नेतृत्व किया था। तत्कालीन USSR द्वारा निर्मित INS राजपूत को पहली बार 4 मई, 1980 को कमीशन किया गया था, और इसने इंडियन नेवी को 41 वर्षों से अधिक समय तक सेवा प्रदान की है।

INS राजपूत को नौसेना डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम में एक समारोह में सेवामुक्त किया जाएगा। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण समारोह एक साधारण कार्यक्रम होगा, जिसमें सिर्फ इन-स्टेशन अधिकारी और नाविक शामिल होंगे, जिसमें कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। INS राजपूत का निर्माण निकोलेव (वर्तमान यूक्रेन) में 61 कम्युनार्ड्स शिपयार्ड में उनके मूल रूसी नाम 'नादेजनी' के तहत किया गया था जिसका मतलब है 'होप'।

इसे 17 सितंबर 1977 को लॉन्च किया गया था। मंत्रालय ने कहा कि देश के लिए उसकी चार दशकों की बेहतरीन सेवा के दौरान, जहाज को पश्चिमी और पूर्वी दोनों बेड़े में सेवा देने का गौरव प्राप्त है। 'राज करेगा राजपूत' के आदर्श वाक्य और अदम्य भावना के साथ INS राजपूत का वीर दल देश के समुद्री हित और संप्रभुता की रक्षा के लिए हमेशा सतर्क और हमेशा 'ऑन कॉल' रहा है।

आर्थिक संकट के बजाय मानवीय है कोरोना की दूसरी लहर: Nomura

अशोक लीलैंड ने ऑन-रोल कर्मचारियों को दिया ये शानदार ऑफर

विदेशी प्रोपोगंडा को 'बेनकाब' करेगा DD नेशनल, जल्द शुरू होगा दूरदर्शन का 'इंटरनेशनल चैनल'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -