आईएनएस अरिहंत बढ़ाएगा देश की सैन्य ताकत, परीक्षण सफल
आईएनएस अरिहंत बढ़ाएगा देश की सैन्य ताकत, परीक्षण सफल
Share:

नई दिल्ली: देश की सबसे पहली परमाणु सैन्य सबमरीन आईएनएस अरिहंत को अभियानों हेतु तैयार कर लिया गया है। अर्थात् अब सेना को किसी भी अभियान के लिए एक और पनडुब्बी मिल गई है। फिलहाल इसे सेना को नहीं सौंपा गया है। मगर सरकार की स्वीकृति के बाद इसे औपचारिक तौर पर नौसेना के बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा। अरिहंत को लेकर किए गए सारे टेस्ट सफल रहे। आईएनएस अरिहंत के टेस्ट पांच माह से लगातार जारी थे। भारत अरिहंत सहित 5 परमाणु पनडुब्बियां तैयार कर रहा है। इस पनडुब्बी के परीक्षण में रूस की डाइविंग सपोर्ट शिप ने भारत की सहायता की।

विशाखापट्टनम में आयोजित किए गए इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू आॅर्गनाईज़ के दौरान भी नौसेना अपनी शक्ति को लेकर सभी देशों के बीच पहचानी गई। अरिहंत पर के- 15 या बीओ- 5 शाॅर्ट रेंज मिसाईलें तैनात की गई हैं। ये मिसाईलें 700 किलोमीटर तक की मारक क्षमता वाली हैं।

अरिहंत के - 4 बैलिस्टिक मिसाईलों से लैस रही है। जिसकी रेंज 3500 किलोमीटर रही। यह पनडुब्बी 6000 टन भार वाली परमाणु पनडुब्बी रही। पानी के अंदर और पानी की सतह से भी परमाणु मिसाईल से दुश्मन पर हमला करने में अरिहंत सक्षम है। यह पानी के अंदर से ही किसी भी विमान या फिर एयरक्राफ्ट को अपना टारगेट बना सकती है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -