भोपाल : करंट की चपेट में आई ढाई साल की मासूम, मौत
भोपाल : करंट की चपेट में आई ढाई साल की मासूम, मौत
Share:

भोपाल  : स्मार्ट सिटी रोड के पास बसी गंगा नगर बस्ती में ढाई साल की मासूम की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। टिन की चद्दर से बने दरवाजे में फैले करंट से अंजान मासूम ने जैसे ही दरवाजे को पकड़ा, वह तड़पने लगी। बेटी को तड़पते देख मां ने जान की परवाह किए बगैर उसे खींचा और वह भी करंट की चपेट में आ गई। 

अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई एंबुलेंस, हादसे में तीन की मौत

दादा को भी लगा करंट 

जानकारी के मुताबिक शोर सुनकर दोनों को बचाने आए दादा को भी करंट लगा, लेकिन बाद में उन्होंने कपड़े में लपेटकर दोनों को खींच लिया। मासूम अपनी मां के साथ मंगलवार को मौसी की शादी में शामिल होने उप्र के रायबरेली जाने वाली थी। ये दर्दनाक हादसा गंगा नगर बस्ती में रहने वाले अनवर खान की ढाई साल की बेटी सायबा के साथ रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ। अनवर यहां चार बच्चों सना, साहिल, सायबा, सबा और पत्नी शबनम के साथ रहते हैं। 

मुंगेर में विधायक के घर फटा गैस सिलेंडर, बुरी तरह झुलसे

इस तरह हुआ हादसा 

घटना के बाद अनवर ने बताया कि रविवार दोपहर सायबा अपने मामू खुर्शीद के साथ बस्ती में खेल रही थी। मामा से बोली- टॉयलेट जाना है। खुर्शीद ने उसे ये कहते हुए घर भेज दिया कि वहां अम्मी होंगी। मां को बताए बगैर सायबा ने टिन की चद्दर से बने दरवाजे को जैसे ही छुआ, वह तड़पने लगी। बेटी को बचाने पहुंचीं शबनम भी करंट की चपेट में आ गई। शोर सुनकर पास के मकान में मौजूद दादा इस्लाम भी आए तो करंट ने उन्हें भी झटका दिया। इसके बाद उन्होंने गमछे में लपेटकर दोनों को दरवाजे से दूर खींच लिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।

बंगाल में ममता बनर्जी को झटके पर झटके, एक-एक कर साथ छोड़ रहे विधायक-पार्षद

झारखंड नक्सली हमले में घायल 16 जवानों को इलाज के लिए रांची किया गया एयर लिफ्ट

महराजगंज में पेट्रोल से भरा टैंकर पलटने के बाद लगी भीषण आग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -