CM पर स्याही फेंकने वाली भावना को पुलिस हिरासत में भेजा
CM पर स्याही फेंकने वाली भावना को पुलिस हिरासत में भेजा
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक महिला द्वारा स्याही फैंकने के बाद दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज़ हो गई हैं। स्याही फैंकने वाली यह महिला आम आदमी सेना की पंजाब इकाई की ही बताई जाती है। आरोपी महिला सोमवार सुबह रोहिणी न्यायालय में पेश हुई, यहां न्यायालय ने उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार महिला सीएनजी घोटाले से जुड़े सबूत अदालत में पेश करने की बात कर रही थी। दरअसल इस महिला ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फैंक कर अपना विरोध जताया था। केजरीवाल एक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे। उसी बीच भावना ने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर स्याही उछालकर फैंकी थी। जिसके बाद पुलिस ने भावना को पकड़कर कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया।

इस मामले में आईपीसी की धारा 186, 353, 355 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर दिया। हालांकि न्यायालय ने भावना को रविवार रात को एक निजी मुचलके पर छोड़ दिया। मगर छोड़ने की शर्त यह थी कि उन्हें सुबह न्यायालय में पेश होना होगा। उक्त महिला ने कहा है कि दिल्ली में आॅड ईवन फाॅर्मूले की आड़ में घोटाला किया गया। उन्होंने आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी तरह-तरह के आरोप लगाए हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -