17 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चिल्लाने लगी तो काट लिया दांत
17 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चिल्लाने लगी तो काट लिया दांत
Share:

आजकल अपरध के बढ़ते मामलों ने सभी को हैरान किया हुआ है। हाल ही में जो मामला सामने आया है वह रीवा जिले का है। यहाँ के एक गांव में 17 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। इस मामले को सुनने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे। मिली जानकारी के तहत इस मामले में एक व्यक्ति ने दो नाबालिगों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है पीड़िता ने अपने बचाव की कोशिश की तो आरोपियों से दांतों से काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले के बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा ने जानकारी दी कि घटना बीते रविवार रात की है। वहीं बीते सोमवार को इसकी शिकायत की गई।

इस मामले में आगे वर्मा ने बताया कि, 'जिला मुख्यालय से 80 किमी दूर स्थित हनुमना पुलिस थाना क्षेत्र के गांव में हुई। रविवार रात को पीड़िता अपनी बहन के साथ मेले से लौट रही थी, तभी शिवकरण गौड़ ने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर किशोरी को पकड़ लिया और जंगल में ले गए। तीनों से बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता विरोध कर रही थी और चिल्ला रही थी तो आरोपियों ने उसके चेहरे पर कई जगह दांत गड़ा दिए। उन्होंने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।'

इस मामले में मिली जानकारी के तहत घटना के बाद किशोरी किसी तरह से अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंची और सारी जानकारी दी। वहीं बीते सोमवार सुबह परिजनों ने हनुमना थाने पर मामला दर्ज कराया। इस मामले में आगे वर्मा ने बताया कि मेडिकल टेस्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पीड़िता की शिकायत पर हनुमना थाने में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। बीते 24 घंटे में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मुख्य आरोपी 22 साल का बताया जा रहा है। इसी के साथ दो अन्य आरोपियों की उम्र 16-17 साल के है।

जेल में कैदियों की ठाठ! गेंद बनाकर पहुंचाया जा रहा था गांजा और मोबाइल, मामले ने उड़ाए जेलर के होश

असम: 1 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित टैबलेट जब्त, कई गिरफ्तार

खूनी झड़प के बाद झारखंड में मचा हंगामा, तीन जिलों में बंद हुआ नेट

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -