इंदौर: मतदान के बीच उलझे कार्यकर्ता, आमने-सामने आ गए संजय शुक्ला और पुष्यमित्र भार्गव
इंदौर: मतदान के बीच उलझे कार्यकर्ता, आमने-सामने आ गए संजय शुक्ला और पुष्यमित्र भार्गव
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नगर निगम के चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग का सिलसिला शुरू हो चुका है। भाजपा और कांग्रेस के प्रयाशी और कार्यकर्ता शहर के सभी मतदान केंद्रों पर नजर रखे हुए हैं। हालांकि इंदौर में सुबह से ही शांतिपूर्वक मतदान जारी है।

शहर के किसी भी स्थान से दोनों मुख्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं की झड़प की कोई सूचना नहीं है। सिर्फ सिरपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ही विवाद की सूचना मिली थी। विवाद की सूचना पर कांग्रेस के महापौर उम्मीदवार संजय शुक्ला और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव सिरपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे थे। 

इसी बीच संजय शुक्ला और पुष्यमित्र भार्गव का आमना-सामना हो गया, तो दोनों ने स्तरीय राजनीति का परिचय देते हुए एक-दूसरे का सम्मान किया। उन्होंने साथ में तस्वीर भी खिंचवाई। दोनों नेताओं के तालमेल से माहौल शांत हो गया और कार्यकर्ताओं को समझाइश देने के बाद दोनों वहां से रवाना हो गए। बता दें कि, सुबह 10 बजे तक इंदौर नगर निगम चुनाव में 25 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। वहीं, पूरे शहर में कहीं से भी मतदान के बीच कोई गड़बड़ी या अनियमितता की खबर सामने नहीं आई है। शहर भर में शांतिपूर्ण मतदान जारी है।

 

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर प्रशांत भूषण ने क्यों फैलाया झूठ ?

'BJP के पास ED है, CBI है, लेकिन...,' केजरीवाल ने मारा फिल्म 'दीवार' का डायलॉग, Video

संयुक्त राष्ट्र ने देशो से सतत विकास लक्ष्यों पर कार्रवाई तेज करने का आग्रह किया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -