मंत्री उषा ठाकुर की कार को बाइक ने मारी टक्कर, जांच में जुटी पुलिस
मंत्री उषा ठाकुर की कार को बाइक ने मारी टक्कर, जांच में जुटी पुलिस
Share:

इंदौर: मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में दुर्घटनाओं की खबर भी तेजी से बढ़ रही हैं। अब हाल ही में एक सड़क हादसे का मामला मध्यप्रदेश के इंदौर से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्र नगर क्षेत्र में बीते रविवार शाम हादसा हुआ है। इस हादसे में मध्यप्रदेश की महिला मंत्री उषा ठाकुर की कार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आप सभी को बता दें कि राजेन्द्र नगर क्षेत्र में मध्यप्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर की कार को पीछे से एक अज्ञात बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।

इससे मंत्री ठाकुर की कार के कांच टूटे गए है, हालाँकि मंत्री उषा ठाकुर और उनके स्टाफ़ को चोट नही आई है। इस मामले के बारे में जैसे ही पुलिस को सूचना मिली वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची। कहा जा रहा है राजेंद्रनगर थाना पुलिस ने कार चालक जितेंद्र ठाकुर की शिकायत पर अज्ञात बाइक चलाकों पर केस दर्ज किया है।

अब इस मामले में राजेंद्र नगर पुलिस कार्रवाई कर रही है। खबरों के अनुसार जैसे ही मंत्री उषा ठाकुर की कार को स्पीड ब्रेकर पर स्लो किया, वैसे ही पीछे से आ रही एक बाइक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। यह करने के बाद कार को टक्कर मारने वाला फरार हो गया और वह अब भी फरार बताया गया है। आप सभी जानते ही होंगे इस तरह के मामलों में दिन पर दिन बढ़त देखने को मिल रही है। ऐसे मामलों के बढ़ने से सभी परेशान हैं और सभी ऐसे मामलों को रोकने के प्रयास में लगे हुए हैं।

अर्जुन के साथ ईस्टर लंच पर निकली मलाइका

क्या टाटा का हो जाएगा Air India ?, इस महीने लग सकती है बोली

कमल हासन के चुनाव के लिए प्रचार में जुटी बेटी और उनकी भतीजी, वीडियो वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -