MP: कुत्ते ने बीवी को काटा तो पति ने मार दी गोली, हुआ गिरफ्तार
MP: कुत्ते ने बीवी को काटा तो पति ने मार दी गोली, हुआ गिरफ्तार
Share:

इंदौर: इंदौर से हाल ही में एक मामला सामने आया है जो चौकाने वाला है। इस मामले में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी के कुत्ते को सिर्फ इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने उसकी पत्नी को काट लिया था। यह मामला शहर के द्वारकापुरी इलाके का है। जहाँ बीते बुधवार देर रात को यह सब हुआ है। मिली जानकारी के तहत सुदामा नगर ई सेक्टर में रहने वाले एक डॉक्टर के कुत्ते ने पड़ोस में रहने वाली महिला को काट लिया। उसके बाद उसके पति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से कुत्ते के सिर पर गोली मार दी।

बताया जा रहा है गोली लगने के कुछ देर बाद तक कुत्ता बहुत बुरी तरह तड़पड़ता रहा और उसके बाद कुत्ते ने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने गोली मारने वाले पड़ोसी को लाइसेंसी बंदूक के साथ पशु क्रूरता नियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। डॉक्टर विदित पाठक ने इस मामले में बताया कि नरेंद्र विश्नोई मेरे पड़ोसी हैं। नरेंद्र की पत्नी को ही कुत्ते ने काटा था। इसके अलावा डॉक्टर विदित ने यह भी बताया कि नरेंद्र की पत्नी काम खत्म करके घर लौट रही थीं। बारिश तेज हो रही थी तो वो दौड़कर घर की तरफ जा रही थीं। उन्हें दौड़कर जाता देख कुत्ता भी पीछे दौड़ पड़ा और उन्हें काट लिया।

इसके बाद गुस्से में आकर विश्नोई ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से कुत्ते पर गोली चला दी। गोली कुत्ते के सिर पर लगी इस वजह से उसने वहीं दम तोड़ दिया। आगे डॉक्टर विदित ने यह भी कहा कि, ''कुत्ते के काटने के बाद गुस्से में घर से बाहर निकलकर नरेंद्र ने बाहर आकर उनसे बहुत बहस की, इसके बाद देर रात बंदूक लेकर आया और मेरे सामने ही उसने कुत्ते के गले पर गोली मार दी। गोली लगते ही गले से खून निकलने लगा और कुछ देर तड़पने के बाद कुत्ते ने दम तोड़ दिया।''

इस मामले में द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र की पुलिस का कहना है कि सुदाम नगर में रहने वाले विदित पाठक की शिकायत पर पड़ोस में रहने वाले नरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि पुलिल पूछताछ में नरेंद्र ने बताया कि डॉक्टर विदित का कुत्ता पागल हो गया था। उनके परिवारवालों पर हमेशा काटने दौड़ता था, इसीलिए गोली मार दी। बता दें कि जिससे गोली मारी गई है, वह लाइसेंसी बंदूक थी, जिसे जब्त कर लिया गया है।

आज सेवामुक्त हो जाएगा इंडियन नेवी का INS संध्याक, 40 वर्षों तक की देश की सेवा

क्या ब्याज दरों में होगा बदलाव ? मौद्रिक नीति का ऐलान कर रहे RBI गवर्नर शक्तिकांत दास

तियानमेन की सालगिरह पर पुलिस ने लोकतंत्र कार्यकर्ता चाउ हैंग-तुंग कोन किया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -