आंटी बना रही थी लड़कियों को ड्रग अडिक्ट, हुई गिरफ्तार
आंटी बना रही थी लड़कियों को ड्रग अडिक्ट, हुई गिरफ्तार
Share:

इंदौर: हाल ही में पुलिस ने एक ऐसी हाईप्रोफाइल महिला को गिरफ्तार किया है, जो लड़कियों को ड्रग एडिक्ट बनाती थी। जी हाँ, इस मामले में यह आरोप है कि यह महिला शहर के जिम, पब और गर्ल्स हॉस्टल्स तक एमडी (MD) और कोकीन (Cocaine) पहुंचाती थी। ऐसी खबरें हैं कि कुछ दिनों पहले पुलिस को यह खबर मिली थी कि जिम जाने वाली और हॉस्टल्स में रहने वाली लड़कियां ड्रग्स ले रही हैं। उसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो उन्हें पता चला कि स्कीम-78 में एक महिला ने बंगला खरीदा है, और वही शहर में लड़कियों को ड्रग एडिक्ट बना रही है।

बताया जा रहा है इस महिला को 'आंटी' के नाम से पुकारा जाता है। इस महिला को लोग अलग-अलग नाम से जानते हैं जिनमे सपना, काजल, प्रेरणा और प्रीति शामिल है। पुलिस ने जब इस महिला को कस्टमर बनकर पकड़ा तब पता चला कि ये महिला उन जगहों को निशाना बनाती थी, जहां युवाओं की भीड़ होती थी। इसी के साथ महिला ने यह भी बताया कि वह फर्राटेदार इंग्लिश के साथ-साथ और भी भाषाएं बोलती है।

उसका कनेक्शन दिल्ली में कई फॉरेन ड्रग पैडलर के साथ है। आप सभी को याद हो तो बीते दिनों ही पुलिस ने एक बांग्लादेशी ड्रग्स रैकेट को पकड़ा था। उसमे दो युवतियों सहित 7 लोग गिरफ्तार हुए थे। सभी लोग बांग्लादेशी लड़कियों से देह व्यापार और ड्रग्स की सप्लाई करवाते थे। बताया जा रहा है वह आरोपी लड़के-लड़कियों को ड्रग पैडलर के रूप में इस्तेमाल भी करते थे।

डॉलर के मुकाबले फिर टूटा रुपया, आई 13 पैसे की गिरावट

अमेरिका में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटों में हुईं रिकॉर्ड मौतें

ससुराल वालों को जहरीला दूध पिलाकर गहने-कैश लेकर भागी लुटेरी दुल्हन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -