इंदौर: 4000 हेल्थ वर्कर्स ने दी चेतावनी- 'कलेक्टर को हटाओ नहीं तो दे देंगे इस्तीफ़ा'
इंदौर: 4000 हेल्थ वर्कर्स ने दी चेतावनी- 'कलेक्टर को हटाओ नहीं तो दे देंगे इस्तीफ़ा'
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश में एक तरफ कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ इंदौर जिले के स्वास्थ्य अधिकारी इस्तीफा दे रहे हैं। बीते दिनों ही पूर्णिमा डागरिया और इंदौर जिलाधिकारी के बीच अनबन हो गई और उसके बाद से यह विवाद गहराता चला जा रहा है। आप सभी जानते ही होंगे स्वास्थ्यकर्मी अब मनीष सिंह के खिलाफ हो चुके है। ऐसे में बीते कल यानी गुरुवार शाम बड़ी संख्या में स्वास्थ्य अधिकारी कमिश्नर के कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया कि ''अगर जिलाधिकारी मनीष सिंह को तत्काल नहीं हटाया जाता तो हड़ताल की जाएगी।''

वहीँ इस मामले में डॉ। पूर्णिमा डगरिया ने बताया है कि, ''जिलाधिकारी को सस्पेंड नही किया गया तो सभी स्वास्थ्य कर्मचारी एक साथ सामूहिक इस्तीफा दे देंगे।'' आप सभी को हम यह भी बता दें कि इंदौर जिले के जिलाधिकारी मनीष सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के काफी भरोसेमंद व्यक्ति है। मनीष सिंह इससे पहले नगर निगम इंदौर में आयुक्त के पद पर भी रह चुके हैं और सफाई अभियान को लेकर भी उन्होंने काफी सुर्खिया बटोरी थी। उसी के बाद शिप्रा नदी में स्नान के लिए गंदे पानी के मुद्दे पर तत्कालीन सीएम कमलनाथ ने उन्हें उज्जैन के जिलाधिकारी के पद से हटा दिया था।

वहीँ बाद में शिवराज सरकार ने लौटते ही मनीष सिंह को इंदौर का जिलाधिकारी बनाया। वहीँ अगर हम बात करें स्वास्थ्य कर्मचारियों के बारे में तो उन्होंने अपने द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा है कि, 'आज 7 मई की सुबह 8 बजे से लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी काम नहीम करेंगे।' सभी की मांग है कि स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी तब तक काम नहीं करेंगें जब प्रदेश सरकार जिले के जिलाधिकारी मनीष सिंह को उनके पद से नही हटाया जाता है।

इस मामले में इंदौर कमिश्नर पवन शर्मा ने बताया कि 'जिले के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शुक्रवार सुबह 8 बजे से हड़ताल पर जाने की बात कही है, लेकिन अभी देर रात तक हल निकल सकता है, इस दौरान उन्होंने ज्ञापन राज्य के मुख्यमंत्री को दिया था, वह भोपाल भेज दिया गया है। हमें उम्मीद है कि स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल न हो।'

MP: सब्जी बेचने जा रहे किसान को पुलिस ने मारी लात

Google के सुंदर पिचाई सहित दो भारतीय-अमेरिकी CEO कोविड ग्लोबल टास्कफोर्स पैनल में शामिल

कोरोना काल में मदद के लिए आगे आए करण जौहर, किया यह फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -