इंदौर: SI ने दिया शादी का झांसा और किया महिला कॉन्सटेबल से दुष्कर्म
इंदौर: SI ने दिया शादी का झांसा और किया महिला कॉन्सटेबल से दुष्कर्म
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से हाल ही में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ दुष्कर्म किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला तेजाजी नगर का है। जहाँ पुलिस ने महिला आरक्षक की शिकायत पर पुलिस विभाग में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में बताया जा रहा है आरोपी सब इंस्पेक्टर इस समय मंदसौर में पदस्थ है और इंदौर से एक टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए निकल चुकी है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत सब इंस्पेक्टर महिला आरक्षक के साथ लंबे समय से संबंध बना रहा था। इस दौरान उसने महिला आरक्षक से झूठ भी बोला था।

उसने कहा था वो कुवांरा है, हालाँकि वह शादीशुदा था। जैसे ही इस बारे में महिला कांस्टेबल को पता चला तो उसने थाने पहुंचकर सब इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज करवाया। इस मामले में शिकायत में आरक्षक ने आरोप लगाया है कि जब दोनों इंदौर में पदस्थ थे। तो दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। इस बीच आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार महिला के साथ दुष्कर्म किया। देखते ही देखते महिला आरक्षक को उसकी सच्चाई के बारे में पता चल गया। महिला को पता चला कि वो पहले से ही शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे भी हैं। तो महिला आरक्षक ने थाने पहुंचकर आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है।

इस मामले में महिला आरक्षक ने यह भी बताया कि जब भी वह सब इंस्पेक्टर से शादी की बात करती तो वो बात को टाल जाता था। इसी बीच महिला आरक्षक को थोड़ा शक हुआ और उसने सब इंस्पेक्टर के बारे में जानकारी जुटाई। अंत में उसे पता चला सब इंस्पेक्टर पहले से ही शादीशुदा है। अब इस मामले में पुलिस जांच में लग चुकी है।

रॉबर्ट लेवांडोवस्की ने बनाई हैट्रिक, फैंस में बढ़ा भारी उत्साह

भोपाल में DSP बी. एस. अहरवाल ने की ख़ुदकुशी, कई दिनों से नहीं जा रहे थे कार्यस्थल

भारती सिंह और हर्ष ने पार की हदें, इंडियन आइडल के सेट पर उड़ाया एनसीबी का मजाक

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -