इंदौर में तेजी से बढ़ रहा डेंगू, शुक्रवार को मिले 22 नए मामले
इंदौर में तेजी से बढ़ रहा डेंगू, शुक्रवार को मिले 22 नए मामले
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में इस समय डेंगू बहुत तेजी से फैल रहा है। जी दरअसल यहां बीते शुक्रवार को 22 नए मामले सामने आए हैं। हाल ही में मिली जानकारी के तहत इंदौर सीएचएमओ डॉ. भूरे सिंह सेतिया ने इस बारे में जानकारी दी है। उनका कहना है कि जिले में अब तक डेंगू से 225 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

बताया जा रहा है इन संक्रमितों में 38 बच्चे भी शामिल हैं। इसी के साथ उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि डेंगू से बचाव के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सभी संक्रमितों की विशेष देखभाल की जा रही है। आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में डेंगू तेजी से फैल रहा है। इसी को देखते हुए हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डेंगू से जंग, जनता के संग अभियान की शुरुआत की थी। वहीं इस दौरान उन्होंने लोगों से डेंगू के खिलाफ जंग में साथ आने की अपील की थी।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि डेंगू के मामले केवल मध्य प्रदेश में ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी बढ़ रहे हैं।  वहीं दूसरी तरफ इंदौर के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ बीएस सेठिया का कहना है कि, 'डेंगू के बढ़ रहे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग को भी चिंता में डाल दिया है।' इसी के साथ, उन्होंने कहा कि, 'स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।'

 

पंजाब में सीएम अमरिंदर सिंह को कुर्सी से हटाएगी कांग्रेस ?

जन्मदिन आएंगे-जाएंगे, लेकिन कल का दिन मेरे लिए भावुक कर देने वाला था: पीएम मोदी

बिहार में बहुत खास रहा पीएम मोदी का जन्मदिन, बना सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाला राज्य

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -