इंदौर में तिरंगे का अपमान, ड्रेनेज के पास जफ़र-इमरान ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
इंदौर में तिरंगे का अपमान, ड्रेनेज के पास जफ़र-इमरान ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
Share:

इंदौर: इंदौर की मल्हारगंज पुलिस ने हाल ही में तिरंगे को फाड़कर सार्वजनिक रूप से उसका अपमान करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है इस मामले के बारे में मल्हारगंज थाना प्रभारी राहुल शर्मा का कहना है कि, 'आरोपी के खिलाफ हिंसा और राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 की धारा 2 के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।' इसी के साथ उन्होंने कहा, 'घटना शनिवार की है जब आरएसएस के सदस्य स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगा अभियान के लिए चिपा बाखल इलाके के विभिन्न घरों में राष्ट्रीय ध्वज बांट रहे थे।'

आगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान, घनश्याम जोशी ने अभिनव मिंडा के साथ झगड़ा किया और दावा किया कि वे झंडा बेच रहे हैं। लड़ाई इस हद तक बढ़ गई कि जोशी ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता पर डंडे से हमला किया और बाद में मौके से फरार हो गए। वहीं उसके बाद जोशी ने कहा कि आरोपियों ने झंडा भी फाड़ दिया और उसे फर्श पर फेंक दिया। वहीं दूसरी तरफ अभिनव और अन्य ने पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

बताया जा रहा है ड्रेनेज के पास राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उसका अपमान करने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। जी दरअसल एक निवासी की शिकायत पर इमरान और जफर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में रावजी बाजार थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि हालांकि उनका इरादा गलत नहीं था। उन्हें नहीं पता था कि वहां ड्रेनेज चैंबर है। हालाँकि केस दर्ज कर लिया गया है।

राजू श्रीवास्तव को छू नहीं सकती मौत! ये मशहूर सिंगर करवा रहा महामृत्युंजय पाठ

स्वतंत्रता दिवस से पहले एक्शन में पुलिस, 4 पाकिस्तान समर्थित आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद

छात्रा संग ऐसी हालत में दिखा पति, देखकर पत्नी ने कर दिया बुरा हाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -