लॉकडाउन में फंसे लोगों को बड़ी राहत, इंदौर प्रशासन जारी करेगा E-Pass, ऐसे करें आवेदन

इंदौर: लाॅकडाउन के बाद से फंसे हुए लोगों के लिए इंदौर प्रशासन की तरफ से एक राहतभरी खबर है। प्रशासन ने इंदौर में जो लोग फंसे हुए हैं और जो अन्य राज्यों में जाना चाहते हैं या अन्य राज्यों के वे लोग, जो इंदौर के रहवासी हैं, उन्हें अब यहीं से ही ई पास जारी किए जाएंगे। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने इसकी जिम्मेदारी प्राधिकरण सीईओ विवेक श्रोत्रिय को दी है, जिन्होंने अभी तक प्राप्त आवेदनों की जांच आरंभ कर दी है और बताया जा रहा है कि एक-दाे दिन में कई लोगों को ही ई-पास जारी भी कर दिए जाएंगे, जिन लोगों ने पहले आवेदन किए थे और निरस्त हो गए वह भी फिर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इंदौर में धार्मिक यात्रा, अध्ययन, पारिवारिक सदस्यों से मिलने आदि के लिए आए हुए लोग जो अपने साधनों से मध्यप्रदेश के बाहर जाना चाहते हैं, उनको e-Pass की सुविधा की प्रक्रिया में बदलाव करते हुए अब इंदौर से ही इजाजत प्रदान की जाएगी। यह e-Pass MAPIT के पोर्टल https://mapit.gov.in/covid-19/ पर पंजीयन के बाद जारी किए जाएंगे, इसके लिए नए आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ निम्न जानकारी online दी जानी जरुरी है। 

ये दस्तावेज आवश्यक हाेंगे:-

अन्य राज्य के निवासी होने के कागज़ात (मोबाइल से खींचे गए दस्तावेज के फोटो)।
वाहन का पंजीयन क्रमांक। 
सदस्यों की संख्या का उल्लेख जरुरी है। 
आपका e-pass आपको आपके मोबाइल पे ही भेजा जाएगा

इस शहर में केमिकल गैस हुई लीक, 5 लोगों ने गवाई जान

कोरोना संक्रमण के बीच भारत की यात्रा करने के लिए जारी हुई एडवाइजरी

इस देश से आज भारत पहुंचने वाले है भारतीय नागरिक

 

 

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -