पिकनिक स्पॉट पर दिल दहला देने वाली घटना 2 साल में 45 लड़कियों का बलात्कार लेकिन..
पिकनिक स्पॉट पर दिल दहला देने वाली घटना 2 साल में 45 लड़कियों का बलात्कार लेकिन..
Share:

इंदौर : प्रेम, ईश्वर का तोहफा होता है, प्यार ख़ुदा की इबादत होती है। मगर इसी इबादत को कुछ लोगों ने प्रभावित कर दिया। जी हां, हाल ही में एक ऐसा गिरोह सामने आया है जो पिकनिक स्पाॅट्स पर आने वाले लव कपल्स को निशाना बना लिया करता था। यही नहीं ये गिरोह इन जोड़ों को लूट लेता था और इन लड़कियों को गैंगरेप का शिकार बना लिया करता था। हालात ये रहे कि गिरोह के सरगना ने तो 45 लड़कियों के साथ रेप भी किया। मामले में इस मामले को लेकर वीडियो बनाने की बात भी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मामले में कहा गया है कि इंदौर से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कजलीगढ़ में कुछ प्रेमी युगल पहुंचे तो उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा जो उन्होंने कभी सोची भी नहीं थी।

यह गिरोह मौका पाकर यहां मौजूद कपल्स में से लड़के को बंधक बना लेता और उसे लूट लेता इसके साथ ही आरोपी लड़कियों के साथ गैंगरेप करते थे और उनका वीडियो बना लिया करते थे। मामले में कहा गया है कि पीडि़तों के मोबाईल का सिमकार्ड तक निकालकर फैंक दिया जाता था। पीड़ित युवतियां समाज के डर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाती थी, जिससे इनके हौसले बढ़ते चले गए। मामले में जब पुलिस को जानकारी मिली तो उन्होंने इस स्थान पर तफ्तीश की। जिसके बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ लिया।

इन आरोपियों की निशानदेही पर गिरोह के सरगना को भी पकड़ लिया। पुलिस को इनके पास से चैंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। मामले में पुलिस जांच में जुटी है। गिरोह के सरगना का नाम श्रीराम कालूसिंह बताया जा रहा है पुलिस सरगना से और भी जानकारियां जुटाने में लगी है। बताया जा रहा है कि इस आरोपी ने 45 युवतियों से रेप की वारदात की है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -