दुनिया की सबसे अनोखी शादी, एक ही मंडप में एक साथ दो लड़कियों का पति बना शख्स
दुनिया की सबसे अनोखी शादी, एक ही मंडप में एक साथ दो लड़कियों का पति बना शख्स
Share:

इंडोनेशिया से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है और यहां एक शख्स द्वारा एक साथ, एक ही मंडप में दो लड़कियों से शादी रचा ली गई हैं. इसमें सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो यह थी कि दोनों लड़कियां उसकी गर्लफ्रेंड थीं और वो इस शादी से खुश भी हैं. 

स्थानीय मीडिया से बात करते हुए शख्स ने कहा कि मैं दोनों में से किसी का भी दिल नहीं तोड़ सकता था, इसलिए दोनों से ही मैंने शादी कर ली और इस शादी की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहे हैं. दरअसल, बात यह हैं कि इंडोनेशिया में कानून है कि कोई भी व्यक्ति दो लड़कियों से शादी तभी कर सकता है, जब वो दोनों की देखभाल करने में पूर्णतः सक्षम हो और उनकी बुनियादी जरूरतें भी पूरी कर सके.

साथ ही आपको जानकर यह हैरानी होगी कि इंडोनेशिया में दहेज की भी परंपरा चलती है, हालांकि यहां दुल्हन का परिवार दूल्हे को दहेज नहीं देता है. बल्कि दूल्हा दुल्हन के परिवार वालों को दहेज प्रदान करता है. वहीं दोनों गर्लफ्रेंड से शादी रचाने वाले शख्स द्वारा भी दोनों के परिवार वालों को पांच-पांच हजार रुपये दहेज के रूप में दिए गए है. 17 अगस्त को इस अनोखी शादी की वीडियो फेसबुक पर साझा हुई थी, जिसे अब तक लाखों लोग पसंद कर चुके है.

 

अपनी एक आँख खोलकर सोती है डॉलफिन, जानें इनके बारे में फैक्ट्स

इस देश में आत्मा पर भी लगा है टैक्स, जानें ऐसे ही अजीब Taxes के बारे में

घास खाने को मजबूर हो गया जंगल का राजा, वीडियो देख हर कोई हो रहा हैरान

Land Kara De : आपने भी नहीं देखा होगा पैराग्लाइडिंग का ऐसा मज़ेदार वीडियो, मिम्स हुए वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -