गैर-मर्द के साथ घूम रही थी महिला, शरिया कानून के तहत मिली कोड़े मरने की सजा
गैर-मर्द के साथ घूम रही थी महिला, शरिया कानून के तहत मिली कोड़े मरने की सजा
Share:

जकार्ता: दुनिया के सबसे बड़े इस्लामिक देश इंडोनेशिया में एक महिला को सार्वजनिक रूप से 17 कोड़े मारने की सजा दी गई है। इसकी आलोचना दुनियाभर में हो रही है। महिला के साहहर का कहना है कि उसकी बीवी के गैर-मर्द के साथ अवैध संबंध हैं, इसी की सजा उसे दी गई है। महिला को कोड़े मारने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई हैं। यह मामला इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के असह प्रांत का है।

यहाँ एक महिला पर इल्जाम है कि वह अपने शौहर को छोड़कर किसी दूसरे शख्स के साथ घूम रही थी। शौहर की शिकायत पर शरिया कानून के अनुसार, महिला को नाज़ायज़ संबंधों का दोषी करार देते हुए सार्वजनिक रूप से कोड़े लगाने की सजा सुनाई गई। जिस महिला को सजा दी गई, उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है। सजा देने के दौरान भी महिला सफेद बुर्के में थी। सजा देने वाली महिला, जिसे अलगोजो कहा जाता है, उसने भी बुर्का पहन रखा था और उसने लकड़ी की बेंत ले रखी थी। जिस महिला को सजा दी जा रही थी, उसे जमीन पर घुटनों के बल बैठा दिया गया था। उसके बाद उसके शरीर पर कोड़े बरसाए जाने लगे। इस दौरान वह दर्द से चिल्लाती रही, किन्तु सजा पूरी होने तक उसे पीटा जाता रहा। अंत में महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।

महिला के साथ-साथ उसके प्रेमी को भी शरिया कानून के मुताबिक सजा दी गई। दोनों के सजा के दौरान मौके पर पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे। इसके साथ ही वहाँ लोगों की भी भारी भीड़ थी, जो इस घटना को देख रहे थे और उसका वीडियो उतार रहे थे। बता दें कि इंडोनेशिया में असह ही एकमात्र ऐसा प्रान्त है, जहाँ शरिया कानून लागू है। यहाँ किसी भी अपराध की सजा कुरान के अनुसार ही दी जाती है। बता दें कि कुरान में महिलाओं के लिए सजा का बेहद सख्त प्रावधान है। मुस्लिम देशों में महिलाओं को अधिकतर कार्यों के लिए अपने पिता या पति पर निर्भर रहना पड़ता है। बगैर उनकी मर्जी या उनके साथ के वे अकेले बाहर नहीं निकल सकतीं। वहीं, निकाह के पहले और बाद के यौन संबंधों के लिए सख्त कानून हैं।

क्या है निमोनिया के लक्षण? जानिए इससे बचने के 5 असरदार घरेलू उपाय

कम उम्र में भी करिश्मा दिखाने का हुनर रखते है युवा बल्लेबाज मोनार्क गोयल

बांग्लादेश: ग्राम परिषद चुनाव के दौरान भड़की हिंसा, 7 की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -