भारत - चीन ने जताई सीमा पर शांति बनाए रखने पर सहमति
भारत - चीन ने जताई सीमा पर शांति बनाए रखने पर सहमति
Share:

लेह : भारत और चीन के बीच सीमा पर फैली सैन्य तनातनी शांति सहमति से कम हो गई। इस दौरान भारत और चीन के अधिकारियों ने बैठकों में सीमाओं पर शांति बनाने की सहमति जताई। अधिकारियों ने इस मसले पर कहा कि दोनों ही देश सीमा से जुड़े मसले को शांति पूर्ण तरीके से हल करने की बात पर कायम हैं। उल्लेखनीय है कि चीन और भारत के बीच एक बार फिर तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी जिसे लेकर चीन और भारत के कमांडर्स की बैठक होने थी लेकिन यह बैठक रद्द हो गई।

जिसके बाद दोनों देशों के अधिकारियों के बीच फिर से चर्चा करने की बात की गई। मिली जानकारी के अनुसार लद्दाख के बुर्तसे क्षेत्र में चीन द्वारा भारत के सीमा क्षेत्र में पैट्रोलिंग एरिया में वाॅट टाॅवर बना लिया गया था। जिसे भारतीय सेना ने ध्वस्त कर दिया। इसके बाद चीन ने भारत की सीमा में ही भारतीय सेना द्वारा बनाई गई कुटिया पर कैमरा और सौलर पैनल लगा दिया। जिसके बाद भारत ने आपत्ती ली।

इस दौरान भारत और चीन के बीच कमांडर स्तरीय चर्चा भी रद्द कर दी गई। मगर इसके बाद फिर चुशूल और दोलत बेग ओल्डी में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और भारतीय सेना के बीच चर्चा हुई। अधिकारियों की इस बैठक में दोनों देशों ने सीमाओं का उल्लंघन न करने और शांति बनाए रखने पर सहमति जताई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -