नए आयाम स्थापित कर रहे भारत-अमेरिका संबंध : रिचर्ड वर्मा
नए आयाम स्थापित कर रहे भारत-अमेरिका संबंध : रिचर्ड वर्मा
Share:

ह्यूस्टन : भारत के लिए यह खुशी की बात है कि अमेरिका ने भारत और अमेरिका के संबंधों को नए पैमाने पर तौला है। इस दौरान वह भारत का सहयोग अंतरिक्ष, रक्षा, आतंकवाद के मसले पर करने और भारत के साथ ही नए आयाम स्थापित करने की बात अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा द्वारा स्वीकारी गई है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष की खोज से दोनों ही देशों के संबंध आपस में और अच्छे होंगे। द्विपक्षीय रूप से इस पर आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा। 

मिली जानकारी के अनुसार अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा ने भारत-अमेरिका संबंधों को नए आयाम से देखने की बात कही। उन्होंने कहा कि दोनों ही देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ रहा है। जो कि आतंकवाद का सामना करने के लिए बेहद आवश्यक है। आतंकवाद के मसले पर भारत से अमेरिका का समर्थित होना भारत के लिए मजबूत स्थिति पैदा कर सकता है।

उन्होंने कहा कि दोनों देश अपने-अपने कार्यों से विस्तार कर रहे हैं। आने वाले समय में दोनों देशों द्वारा गहन अंतरिक्ष, गहरे समुद्री अन्वेषण, कानून व्यवस्था और साइबर सुरक्षा जैसे मसले पर आपस में समन्वय करेंगे। यदि ऐसा होता है, तो अमेरिका भारत के समुद्रों का सामरिक, व्यापारिक और तेल शोधन के लिए भी उपयोग कर सकता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -