मेक्सिको के बार में अंधाधुंध गोलीबारी, 10 लोगों की मौत, कई घायल
मेक्सिको के बार में अंधाधुंध गोलीबारी, 10 लोगों की मौत, कई घायल
Share:

वाशिंगटन: संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के मैक्सिको के एक बार में एक शख्स ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस फायरिंग में कम से कम 10 लोगों की जान चली गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इलाकों को घेर लिया है। फिलहाल हमला क्यों किया गया ? हमला करने वाला कौन था ? अभी इस तरह के कई सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। 

बता दें कि, मई में इसी प्रकार की एक घटना हुई थी। मैक्सिको के केंद्रीय शहर सेलाया में एक होटल और दो बार पर हुए हमले में बंदूकधारियों ने 10 लोगों को मार डाला था। इससे पहले भी अमेरिका में ओपन फायरिंग की एक घटना हुई थी। इस घटना में चार लोगों की जान गई थी। मोरेलोस राज्य कार्यालय ने एक बयान में बताया है कि हमला गुरुवार (22 सितम्बर) की रात येकापिक्सटला शहर में हुआ।

फायरिंग में 4 लोगों की मौत के अलावा कई लोग जख्मी भी हुए थे। बयान में कहा गया था कि दो वाहनों में सवार बंदूकधारियों ने एक फुटबॉल मैच के बाद जमा हुए लोगों पर फायरिंग की। स्थानीय मीडिया ने कम से कम 8 लोगों के जख्मी होने की सूचना दी थी। येकैपिक्स्टला के मेयर हेलाडियो राफेल सांचेज ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि मारे गए लोगों में 57 वर्षीय रिफ्यूजियो अमारो लूना पूर्व मेयर भी शामिल थे।

ISI एजेंट लाल मोहम्मद की हत्या, पिता को बचाने के लिए छत से कूदी बेटी

तुर्की ने संयुक्त राष्ट्र में अलापा कश्मीर राग, भारत ने दुखती नस दबाकर करा दिया चुप

'तानाशाह की मौत हो..', इस्लामी देश के सर्वोच्च नेता के खिलाफ उतरीं 'हिजाब विरोधी' महिलाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -