यूनाइटेड नेशंस में भारत की बड़ी जीत, सलाहकार समिति में सदस्य चुनी गई भारतीय उम्मीदवार
यूनाइटेड नेशंस में भारत की बड़ी जीत, सलाहकार समिति में सदस्य चुनी गई भारतीय उम्मीदवार
Share:

जेनेवा: यूनाइटेड नेशंस में भारत की बड़ी जीत हुई है। भारतीय राजनयिक विदिशा मैत्रा को प्रशासनिक एवं बजट संबंधी प्रश्न (ACABQ) पर यूनाइटेड नेशंस की सलाहकार समिति में सदस्य चुना गया है। यह महासभा का एक आनुषंगिक अंग है। एशिया प्रशांत राष्ट्र समूह में यूनाइटेड नेशंस में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव मैत्रा ने 126 वोट प्राप्त किए हैं।

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र की महासभा सलाहकार समिति में सदस्यों को नियुक्त करती है। सदस्यों का चुनाव व्यापक भौगोलिक प्रतिनिधित्व, व्यक्तिगत योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जाता है। मैत्रा एशिया-प्रशांत राष्ट्रों के समूह से नामित हुए दो प्रत्याशियों में से एक हैं। समूह में इराक के अली मोहम्मद फइक अल-दबग को 64 वोट  मिले। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा जो एक जनवरी 2021 से आरंभ होगा।

यह जीत ऐसे समय में हुई है जब भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दो वर्ष के लिए अस्थायी सदस्य के रूप में जनवरी 2021 से कार्यभार संभालने की तैयारी कर रहा है। यूनाइटेड नेशंस में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टीएस तिरूमूर्ति ने एक वीडियो संदेश में कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राष्ट्रों के भारी समर्थन से मैत्रा को संयुक्त राष्ट्र ACABQ में शुक्रवार को चुना गया है।

कोरोना वैक्सीन को लेकर सबसे अधिक उत्साहित हैं भारतीय: वैश्विक सर्वेक्षण

वर्ल्ड बैंक की ग्राहकों को चेतावनी, उसके नाम और लोगो का उपयोग कर जारी किए जा रहे हैं फर्जी क्रेडिट और डेबिट कार्ड

अमेरिका में चुनावी दौर के बीच बढ़ा कोरोना का कहर, एक साथ सामने आए इतने केस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -