100 करोड़ टीकाकरण होने पर बोले नितिन गडकरी- अभियान ने बनाया नया कीर्तिमान...
100 करोड़ टीकाकरण होने पर बोले नितिन गडकरी- अभियान ने बनाया नया कीर्तिमान...
Share:

नई दिल्ली: भारत ने कोरोना टीकाकरण के मामले में स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। नए मील के पत्थर को पार करते हुए देश में टीकाकरण कि संख्या 100 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। कोरोना महामारी के विरुद्ध जारी जंग में भारत ने ये नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आज 21 अक्टूबर 2021 को भारत ने 279 दिन में 100 करोड़ खुराक कि संख्या पार कर ली है। 

वही केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज (21 अक्टूबर) कहा कि भारत में टीकाकरण अभियान ने दुनिया के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर हैंडल में चिंता साझा करते हुए कहा: "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान ने आज 100 करोड़ टीकाकरण पूरा करके दुनिया के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।" 

गडकरी ने आगे कहा कि यह यह उपलब्धि कोविड महामारी के खिलाफ युद्ध में मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। 16 जनवरी 2021 को शुरू हुए इस टीकाकरण अभियान को असाधारण गति प्रदान करते हुए आज यह अद्भुत उपलब्धि हासिल हुई है। यह निःस्वार्थ सेवा के परिणामस्वरूप संभव हुआ है। गडकरी ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को धन्यवाद देता हूं। इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की क्षेत्रीय निदेशक डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह के साथ-साथ भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण कवरेज को पार करने पर भारत के नागरिकों को बधाई दी।

यूपी: छात्राओं के लिए कांग्रेस ने किया ये बड़ा ऐलान

WHO के क्षेत्रीय निदेशक ने की भारत की सराहना, जानिए वजह

भिंड में क्रैश हुआ वायुसेना का विमान, मौके पर पहुंचा प्रशासन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -