भारत के ओम प्रकाश चौहान ने गोल्फ चैम्पियनशिप में बनाया दूसरा स्थान
भारत के ओम प्रकाश चौहान ने गोल्फ चैम्पियनशिप में बनाया दूसरा स्थान
Share:

इंडिया के गोल्फर ओम प्रकाश चौहान ने शनिवार को यहां तीसरे दौर में 6 अंडर 66 का कार्ड खेला इससे वह 13 अंडर 203 के कुल स्कोर के साथ 3 लाख डॉलर इनामी डंकन टेलर ब्लैक बुल गोल्फ चैलेंज में संयुक्त दूसरे स्थान पर आ चुके है। खबरों का कहना है कि ओम प्रकाश चौहान ने अपने इस प्रदर्शन से 11 पायदान की छलांग भी लगा दी है। इटली के लोरेंजो स्केलिस ने तीसरे दिन सात अंडर 65 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बना दिया है।

जिससे उन्होंने 15 अंडर 201 के कुल स्कोर के साथ 2 शॉट की बढ़त भी अपने नाम कर लिया है। चौहान स्पेन के विक्टर पास्टर (67), इंग्लैंड के एशले चेस्टर (68) और स्वीडन के रिकार्ड कार्लबर्ग (69) के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर बने हुए है। अमन राज (71) शीर्ष 10 में शामिल दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। वह 10 अंडर 206 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त 9वें स्थान पर हैं।  

इसके पहले खबरे थी कि अहलावत ने इस 20 लाख डॉलर इनामी प्रतियोगिता में 15 स्थान की लंबी छलांग मार दी है। उन्होंने पहले दो दौर में 73 और 70 का स्कोर भी बना दिया है। यह इंडियन खिलाड़ी डेनमार्क के थोर्बजोर्न ओलेसन (73, 72, 66) और स्पेन के जॉर्ज कैंपिलो (73 , 71, 67) के साथ संयुक्त चौथे नंबर पर बने हुए है। पुणे ओपन का खिताब जीतने वाला यह 26 साल के खिलाड़ी पॉल से छह शॉट और जर्मनी के मार्सेल सिएम (67) से 5 शॉट पीछे हैं। सिएम से दो शॉट पीछे नीदरलैंड के गोल्फर जोस्ट लुइटन (70, 70, 68) हैं। इंडियन के हनी बैसोया (66, 74, 73) और अंगद चीमा (68, 71, 73) ने समान 73 का कार्ड खेलकर खुद को शीर्ष 10 में बनाए हुए रखे है।

कप्तान Mbappe के शानदार प्रदर्शन ने दिलाई फ्रांस को जीत

ITF World Tour में खत्म हुआ इस खिलाड़ी का सफर

IPL 2023 से पहले क्रिस गेल की RCB में हुई वापसी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -