भारत की GDP ग्रोथ दुनिया में सबसे अधिक ! वैश्विक मंदी के बीच भी 7.2 फीसद की दर से दौड़ी देश की अर्थव्यवस्था
भारत की GDP ग्रोथ दुनिया में सबसे अधिक ! वैश्विक मंदी के बीच भी 7.2 फीसद की दर से दौड़ी देश की अर्थव्यवस्था
Share:

नई दिल्ली: जहाँ एक तरफ दुनियाभर में मंदी की आशंका को लेकर टेंशन का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था रूस- यूक्रेन संकट और कोरोना महामारी काल में भी सशक्त बनी हुई है। अब इस वैश्विक आर्थिक मंदी के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए खुशखबरी सामने आई है। विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था को पछाड़ते हुए भारत ने नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। 

 

दरअसल, वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 6.1 फीसद की शानदार बढ़ोत्तरी के साथ भारत की GDP 7.2 फीसद की दर से बढ़ी है। सांख्यिकी मंत्रालय के मुताबिक, में वित्त वर्ष 2022-23 के सकल घरेलू उत्‍पाद (GDP) में 7.2 फीसद की वृद्धि रही। देश की GDP ग्रोथ रेट विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से भी अधिक है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनी हुई है। भारत की GDP ग्रोथ रेट चीन के 4.4 फीसद से तक़रीबन दोगुनी है। GDP ग्रोथ के मामले में विश्व का कोई भी देश भारत के मुकाबले में नहीं है। दोहरी खुशखबरी की बात तो ये है कि, अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्ट में भारत में मंदी की आशंका भी शुन्य बताई गई है, जो अमेरिका, चीन, ब्रिटेन जैसे देशों में काफी अधिक है 

 

वहीं, पीएम  मोदी ने वर्ष 2022-23 के GDP ग्रोथ पर संतोष प्रकट किया है। उन्‍होंने कहा है कि यह वृद्धि वैश्विक चुनौतियों के बीच भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के महत्‍व को प्रदर्शित करती है। पीएम मोदी ने कहा कि मोटे तौर पर व्यापक आशावाद और वृहद-अर्थव्यवस्था के स्पष्ट संकेतकों के साथ यह मजबूत प्रदर्शन, हमारी अर्थव्यवस्था के आशाजनक विकास-ग्राफ और हमारे लोगों की दृढ़ता की मिसाल है।

अब 2013 वाला 'भारत' नहीं रहा, 10 सालों में की जबरदस्त तरक्की, इंडियन इकॉनमी पर Morgan Stanley की डिटेल रिपोर्ट

अब बर्बाद नहीं होगी किसान की मेहनत, दुनिया की सबसे बड़ी 'अनाज भंडारण योजना' लाई मोदी सरकार, 1 लाख करोड़ का प्रोजेक्ट

'भारत-नेपाल की पार्टनरशिप हिट है..', पीएम प्रचंड से मिलने के बाद बोले प्रधानमंत्री मोदी, इस ऐतिहासिक समझौते पर हुए दस्तखत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -