भारत का पहला प्रोफेशनल गोल्फर हैं ये खिलाड़ी
भारत का पहला प्रोफेशनल गोल्फर हैं ये खिलाड़ी
Share:

जीव मिल्खा सिंह विश्व में भारत के सर्वश्रेष्ठ गोल्फ खिलाड़ी के रूप में जाने जाते है। बता दें कि वह भारत के अतिश्रेष्ठ धावक मिल्खा सिंह के पुत्र हैं। वह यूरोपीय टूर के सदस्य बनने वाले प्रथम भारतीय गोल्फ खिलाड़ी गोल्फर हैं। वह वाल्वो चाइना ओपन के भी विजेता हैं। जीव मिल्खा सिंह का जन्म 15 दिसम्बर 1971 को चंडीगढ़ में हुआ था। उन्होंने स्पेन का वाल्वो मास्टर्स भी जीता है। वहीं उन्हें एशियन प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार 2006 के लिए प्रदान किया गया।

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलियाई पारी

जीव मिल्खा सिंह ने सर्वप्रथम 13 वर्ष की आयु में दिल्ली में गैर-व्यावसायिक (अमेचर) टूर्नामेंट-अमेरिकन एक्सप्रेस चैंपियनशिप जीती। फिर अमेरिका में कुछ अमेचर टूर्नामेंट खेल कर अपनी गोल्फ प्रतिभा को निखारा। जीव भारत के पहले गोल्फ खिलाड़ी हैं जिन्हें यूरोपियन टूर 115 का सदस्य बनाया गया है। यहां बता दें कि जीव एशिया पी.जी.ए. टूर में 1990 के दशक से लगातार भाग लेते रहे हैं और अनेक प्रतियोगिताओं में जीतते रहे हैं। 1997 में यूरोपियन टूर क्वालीफाइंग स्कूल में वह सातवें स्थान पर रहे और अगले वर्ष वह उसके सदस्य बन गए। 

बेल्जियम ने जर्मनी को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश, अब इंग्लैंड से होगा मुकाबला

इसके साथ ही छह वर्ष तक जीव कोई बड़ा खिताब नहीं जीत सके। ऐसा लगता था कि वह कोई बड़ी कामयाबी हासिल नहीं कर पाएंगे। परन्तु 2006 का वर्ष जीव के लिए आश्चर्यजनक रूप से कामयाबी का वर्ष रहा जो उनके लिए अनेक बड़ी उपलब्धियों के साथ खुशियां लेकर आया। जनवरी 2006 में उन्होंने शुरुआत पाकिस्तान ओपन में दूसरे नम्बर पर रहकर की थी जो टाई रहा था। अप्रैल 2006 में जीव ने वाल्वो चाइना ओपन जीता। वे इस खिताब को जीतने वाले अर्जुन अटवाल के बाद दूसरे भारतीय हैं। यह खिताब जीतकर 6,66,660 यूरो का चेक पाया। यह उनके कैरियर की सबसे बड़ी जीत रही।


खबरें और भी

महेश भूपति ने कहा- डेविस कप में इटली को हराने का यह सबसे अच्छा मौका

भारत का हॉकी में फिर टूटा दिल, क्वार्टर फाइनल में हारकर विश्व कप से हुआ बाहर

क्रिकेट छोड़ने का मन बना चुका था ये गेंदबाज़, बहन ने मनाया तो वापसी कर ली हैट्रिक

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -