आज ही के दिन रवाना हुई थी भारत की पहली जंबो ट्रेन, जानिए 29 जनवरी का इतिहास:-
आज ही के दिन रवाना हुई थी भारत की पहली जंबो ट्रेन, जानिए 29 जनवरी का इतिहास:-
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 29 जनवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

जानिए 29 जनवरी का इतिहास:-
1528 : भारत में मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा सांगा को पराजित कर चंदेरी के किले पर कब्जा जमाया।
1780 : जेम्स अगस्टस ने भारत का पहला अखबार हिकी'ज बंगाल गजट अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित किया।
1916 : प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी ने फ्रांस पर प्रथम बार हमला किया।
1939 : रामकृष्ण मिशन इंस्टिट्यूट ऑफ कल्चर की स्थापना।
1942 : जर्मनी और इटली के सैनिकों ने लीबिया के बेनगाजी पर कब्जा किया।
1949 : ब्रिटेन ने इजराइल को मान्यता दी।
1953 : संगीत नाटक अकादमी की स्थापना।
1970 : निशानेबाजी में ओलंपिक पदक विजेता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर का जन्म।
1979 : भारत की पहली जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली) तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर मद्रास (अब चेन्नई) के लिए रवाना किया गया।
1989 : सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया।
1992 : भारत आसियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।
1994 : भारत सरकार ने 'एयर कार्पोरेशन एक्ट' 1953 को रद्द किया।
1996 : फ़्रांस के राष्ट्रपति जॉक शिराक ने भविष्य में देश में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने का ऐलान किया।
2007 : हिन्दी फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने लंदन के चैनल-4 का मशहूर रियालिटी शो 'बिग ब्रदर' जीता।
2010 : भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत बनाए जा रहे पाँचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान ने रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलता पूर्वक परीक्षण उड़ान भरी।

सीमेंट कंक्रीट तैयार करने वाले मिक्सर से गूंथा जा रहा आटा

मां के साथ तालाब में 3 बच्चियों ने लगाई छलांग, चौंकाने वाला है मामला

AMU के कुलपति को लेकर BJP सांसद का आया बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -