विदेश जाने वाले सभी भारतीय वहां हिंदु कहलाते है : भागवत
विदेश जाने वाले सभी भारतीय वहां हिंदु कहलाते है : भागवत
Share:

नंदूबार ​: भारत के लोग जब विदेश जाते है तो वहां उन्हें हिंदु के रुप में जाना जाता है, ये बातें राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कही। उन्होने कहा कि दुनिया भर में उन्हें हिंदु के नाम से ही जाना जाता है। भागवत गुरुवार को उतरी महाराष्ट्र के आदिवासी बहुल नंदूरबार जिले में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

वहां उन्होने कहा कि दुनिया में आज कोई ऐसा देश नही है, जिसकी बुनियादी सोच ऐसी हो कि सभी लोग उसके अपने है। भारत एकमात्र ऐसा देश है जो ऐसी सोच रखता है। आगे उन्होने कहा कि हम सभी हिंदु है। हमारा देश विविधताओं का देश है, लेकिन जब हम बाहर जाते है, तो वहां के लोग हमें हिंदु कहकर ही पुकारते है।

संघ प्रमुख ने भारत की धार्मिक विविधता के संबंद में भी कहा। उन्होने कहा कि यहां सभी धर्म स्वीकार्य है। हम एक ऐसे देश के वासी है, जहां हम विभिन्न रुपों में ईश्वर की अराधना करते है। हिंदु वह है जो उस ईश्वर को पहचानता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -