नाइजीरिया में भारतीयों को आतंकियों ने किया अगवा
नाइजीरिया में भारतीयों को आतंकियों ने किया अगवा
Share:

नाइजीरिया : नाइजीरिया में आतंकी संगठन बोको हरम का आतंक साफतौर पर देखने को मिला है। यहां पर आतंकियों ने नागरिकों पर हमला कर दिया। ऐसे में ये आतंकी दो भारतीयों सहित नागरिकों को अपहृत कर ले गए। हालांकि अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि आतंकियों ने कितने लोगों को अगवा कर लिया है। दोनों ही नागरिकों की तलाश की जा रही है।

अपहरण की वारदात नाइजीरिया के बेन्यू राज्य के ग्बोको शहर में हुई दोनों भारतीय नागरिक वहां से अपहृत कर लिए गए थे। अपहरण को लेकर आतंकी संगठन का हाथ होने की संभावना बताई गई थी। दरअसल दोनों भारतीय विशाखापत्तनम के निवासी थे।

इन नागरिकों की पहचान मंगीपुडी साई श्रीनिवास और उनके सहकर्मी अनिश शर्मा के तौर पर हुई। इन लोगों के अपहरण के बाद विदेश मंत्रालय ने अपहरण की जानकारी प्राप्त की। अब यह बात सामने आई है कि स्थानीय प्रशासन ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इस मामले में कार्यवाई की मांग की है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -