भारतीय मूल के लड़के ने वाइट हाउस में मारी ट्रक से टक्कर, बोला- 'बाइडेन को मारना चाहता हूं'

अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ एक 19 वर्षीय भारतीय मूल के लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की खबर देते हुए एक अफसर ने बताया कि लड़के ने व्हाइट हाउस के पास लगे बैरियर्स पर ट्रक चढ़ा दिया था। पुलिस ने बताया कि अपराधी की पहचान साई वरशिथ कंडूला के रूप में हुई है। उसने कुछ आपत्तिजनक बयान भी दिए हैं, जिनसे ऐसा प्रतीत होता है कि उसका इरादा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को नुकसान पहुंचाना था। 

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया है कि, लड़के ने कहा कि वो बाइडेन को मारना चाहता है। वो किराए के ट्रक से व्हाइट हाउस में घुसने का प्रयास कर रहा था। उसने लाफयेत पार्क के उत्तर की ओर सिक्योरिटी बैरियर्स पर ट्रक चढ़ा दिया। घटना प्रातः 10 बजे से पहले की है। घटना व्हाइट हाउस के गेट के बहुत करीब हुई। पास उपस्थित होटल को खाली कराना पड़ा। लोग इधर उधर भागने लगे। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। कंडूला अमेरिका के मिसौरी के चेस्टरफील्ड का रहने वाला है। उसने सोमवार की रात ट्रक को किराए पर लिया था। वो यहां फ्लाइट से आया था। 

दस्तावेजों में बताया गया है कि अपराधी लड़के ने गिरफ्तारी के पश्चात् अफसरों को बताया कि वो पिछले 6 महीने से इस हमले का षड्यंत्र रच रहा था तथा एक 'ग्रीन बुक' में अपने प्लान दर्ज किए। उसने कहा कि 'उसका इरादा व्हाइट हाउस में दाखिल होना, सत्ता छीनना और देश का प्रभारी बनना था।' जब अफसरों ने पूछा कि तुम कैसे सत्ता हासिल करोगे? तो उसने कहा कि वो 'राष्ट्रपति को मार देगा तथा रास्ते में आने वाले लोगों को चोट पहुंचाएगा।' उसके मित्रों का कहना है कि वो बहुत कम बोलता था। एक दोस्त ने बताया कि कंडूला और उसके परिवार के बीच कुछ गलत हुआ है। वो बहुत शांत रहने वाला इंसान है। उसने कंडूला के नाजी समर्थक होने की बात भी खारिज कर दी। वो उसी अपार्टमेंट में कई वर्षों से रहता है, जहां कंडूला अपने परिवार के साथ रहता है। जांच एजेंसी FBI मामले की तहकीकात में जुट गई है। 

अंडर-20 फुटबॉल विश्व कप में इंग्लैंड ने हासिल की जीत

1 महीने में 2 बार गर्भवती हुई महिला, चौंकाने वाला है मामला

इमरान खान पर मेहरबान पाकिस्तान की अदालत, 8 मामलों में दे दी जमानत, पत्नी बुशरा बीबी को भी राहत

- Sponsored Advert -

Most Popular

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -