कामगार ने शौचालय में झांका तो हुई जेल
कामगार ने शौचालय में झांका तो हुई जेल
Share:

दुबई : यूं तो करमुक्त आय और खर्चे की प्रणाली के कारण हर कोई दुबई जाकर पैसा कमाने की चाहत रखता है लेकिन यह इतना आसान नहीं है। दुबई के नियमों में जीवन कई बार उलझकर रह जाता है। हाल ही में एक भारतीय व्यक्ति को भी ऐसे ही नियम का सामना करना पड़ा। दरअसल यहां एक मस्जिद के महिला शौचायल में झांकने पर एक 26 वर्षीय भारतीय को जेल की सजा सुना दी गई। जी हां, मिली जानकारी के अनुसार एक सउदी व्यक्ति ने इस भारतीय को कंक्रीट की दीवार के पीछे से झांकते हुए देखा था।

मामले में कहा गया है कि यह व्यक्ति कामगार है और काम के सिलसिले में यहां आया था। इस दौरान इस कामगार ने महिला शौचालय में झांका। जिसके बाद उसे छेड़छाड़ के मामले में दोषी पाया गया और उसे लगभग 3 माह की सज़ा सुनाई गई। दुबई में इसी तरह के नियमों की बातें भी सामने आती रहती हैं।

दुबई मुस्लिम बाहुल्य होने के कारण महिलाओं और पुरूषों के लिए अलग - अलग नियम हैं लेकिन लोग यहां की ईमारतों और यहां होने वाली कमाई के फेर में उलझ जाते हैं और फिर उन्हें यहां के कड़े नियमों का पालन करना पड़ता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -