बीजिंग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा से जहां भारत को कूटनीतिक और कारोबारी उम्मीद बंधी हुई है वहीं एक महिला नागरिक को अपनी बहन के मिलने की भी उम्मीद है। इस महिला ने वर्षो पूर्व अपने परिवार से बिछड़ गई बहन का पता लगाने की गुजार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है। मिली जानकारी के अनुसार चैन्नई निवासी एक महिला ने चीन में खो गई अपनी बहन को खोजने का निवेदन किया है।
मामले में चीन के मरीन इंजीनियर की बेटी जेनिफर ने चीन छोड़ दिया था और वह चेन्नई में रहने लगी। द्वितीय विश्व युद्ध में उनके परिवार में उनकी सौतेली बहन एन रोसई ही जीवित बची थीं। उन्होंने अपने आवेदन के साथ कहा कि उनके पिता किसी कारण से मुंबई में रूक गई थे और कुछ समय बाद वे चैन्नई चले गए। यहां रहने के बाद उन्होंने आइरिन परेरा से विवाह किया।
इस महिला से विवाह करने के बाद संतान के तौर पर जेनिफर और चार अन्य बच्चे पैदा हुए। मगर उनकी पहली पत्नि से जन्मी उनकी बहन के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली। जिसे लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है। दूसरी ओर जेनिफर खुद ही चीन की यात्रा पर जाने का मन भी बना लिया था। जिसके बाद वे अपने पति वीआरएस बालाजी के साथ बीजिंग के लिए रवाना हुईं।