हॉकी : न्‍यूजीलैंड महिला हॉकी टीम से हारी भारतीय टीम
हॉकी : न्‍यूजीलैंड महिला हॉकी टीम से हारी भारतीय टीम
Share:

डार्विन (ऑस्ट्रेलिया) : भारतीय महिला हॉकी टीम को 4 देशों की हॉकी टूर्नामेंट के मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों 1-4 से करारी हार का सामना करना पड़ा. पिप्पा हेवर्ड (18वें व 47वें मिनट) ने दो जबकि अनिता मॅक्लॉरेन (51वें) व पेट्रा वेबस्टर (53वें) ने 1-1 गोल किया. वहीँ भारत की ओर से एक मात्र गोल अनुराधा देवी थोकचोम (58वें) ने किया.

न्यूजीलैंड ने मैच में जल्द ही दबाव बनाया और छठे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया. गोलकीपर सविता ने अच्छा बचाव किया. 11वें मिनट में सविता ने एक और गोल बचाया. दूसरे क्वार्टर में न्यूजीलैंड की हेवर्ड ने मैदानी गोल दागते हुए स्कोर 1-0 कर दिया.

अंतिम क्वार्टर में लिलिमा मिंज को ग्रीन कार्ड मिला और इससे भारत केवल 10 खिलाड़ियों से खेल रही थी.इसका फायदा उठाते हुए न्यूजीलैंड की हेवर्ड ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया. इसके बाद लगातार अंतराल में अनिता व पेट्रा ने गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया. अंत में अनुराधा ने गोल कर स्कोर 4-1 किया.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -