थाईलैंड में फर्जी शादियों का रैकेट चलाने वाले, भारतीय नागरिक सहित कई महिलाएँ गिरफ्तार
थाईलैंड में फर्जी शादियों का रैकेट चलाने वाले, भारतीय नागरिक सहित कई महिलाएँ गिरफ्तार
Share:

बैंकॉक : पुलिस ने अपने देश में फर्जी शादियां कराने का रैकेट चला रहे एक भारतीय नागरिक को 27 महिलाओं समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी भारतीय युवक देश में पर्यटन वीजा पर पहुंचने वाले भारतीयों को वहां नकली विवाह पंजीकरण के जरिए रिहाइशी वीजा हासिल करने में मदद करता था। 

विश्व बैंक की अध्‍यक्ष हो सकती है भारतीय मूल की इन्दिरा नूई, ट्रम्प की बेटी इवांका ने सबसे आगे रखा नाम

इतने पैसों में होता था सौदा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस का कहना है कि इन सभी पर लंबे समय से नजर थी और पूरी जांच के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भारतीय मूल के थाईलैंड निवासी 35 वर्षीय युवक पर फर्जी शादी के लिए थाई महिलाएं उपलब्ध कराने वाले दलाल होने का आरोप लगाया गया है। क्राइम सपरेशन सेंटर के डिप्टी हेड लेफ्टिनेंट जनरल ने बताया कि आरोपी थाई महिलाओं को नकली शादी करने के लिए 8 से 10 हजार रुपये दिया करता था।

ये है दुनिया का पहला स्विमिंग पूल जिसमें पानी नहीं बल्कि ये चीज़ है

इतने विवाह पंजीकृत है 

प्राप्त जानकारी अनुसार जांच में पाया गया कि भारतीय नागरिकों के साथ विवाह का पंजीकरण कराने वाली महिलाएं उनसे कभी नहीं मिली और न ही कभी उनके साथ रहीं। इनमें से कुछ के नाम पर 3 से 4 विवाह भी पंजीकृत हुए हैं। पकड़ी गई महिलाओं में से एक की उम्र 70 साल के करीब पाई गई और उसके नाम से भी विवाह पंजीकृत कराया गया है।

नहीं मिल पाई ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे की योजना को संसद की मंजूरी

बैंकॉक का प्रदूषण का स्तर घटाएगी कृत्रिम बारिश

केन्या की राजधानी नैरोबी में हुआ बड़ा आतंकी हमला, कई लोगों ने गंवाई जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -