कोहरे और शीतलहर से उत्तर भारत परेशान, मौसम विभाग ने जताया गया ये अनुमान
कोहरे और शीतलहर से उत्तर भारत परेशान, मौसम विभाग ने जताया गया ये अनुमान
Share:

नई दिल्ली: पूरे उत्तर भारत आज कड़ाके की सर्दी के बीत गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी का असर, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में देखने को मिल है। कड़ाके की ठंड के साथ ही घने कोहरे और शीतलहर से लोग परेशान हैं। दिल्ली, हरियाणा, यूपी, बिहार समेत अन्य सूबों में भी घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। 

घने कोहरे की वजह से 22 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही है। फिलहाल इस ठंड और घने कोहरे से अभी राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल 3-4 दिनों तक और कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्लवासियों को अगले दो-तीन दिन और अधिक ठंड का सामना करना पड़ेगा। न्यूनतम तापमान के 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग के कुलदीप श्रीवास्तव ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अधिकतम तापमान के तक़रीबन 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम में यह बड़ा परिवर्तन उत्तर-पश्चिमी हवाओं के आने से हुआ है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज न्यूनतम पारा 7 डिग्री और अधिकतम पारा 18 डिग्री तक रहने का अनुमान जताया गया है।

अमेरिकी प्रोत्साहन पर चिंता के बीच कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

दूसरे दिन सेंसेक्स और निफ्टी में आई भारी गिरावट

TCS के मार्केट कैपिटल में जबरदस्त उछाल, बनी देश की सबसे मूल्यवान कंपनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -