भारत की तरफ बढ़ती आफत, IMD ने इन चार राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
भारत की तरफ बढ़ती आफत, IMD ने इन चार राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
Share:

लखनऊ: देश में मानसून की विदाई आरंभ हो चुकी है। हालांकि देश के कई राज्यों में अभी बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त कर रखा है। अब एक बार फिर चक्रवाती तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अरब सागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो अब और अधिक गंभीर हो गया है। किन्तु अभी यह भारतीय तट से दूर जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, निम्‍न दबाव के क्षेत्र के भारतीय तट से दूर जाने के कारण पश्चिमी तट पर कोई बड़ा मौसमी बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर महाराष्ट्र तट के समीप पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ है। यह इस क्षेत्र से अगले 48 घंटों के दौरान पश्चिम की ओर अधिक बढ़ सकता है और उसके बाद इसके धीरे-धीरे कमजोर होने की उम्मीद है। किन्तु मौसम विभाग ने मछुआरों को मध्य और उत्तर अरब सागर में नहीं जाने के लिए हिदायत दी है।

एक रिपोर्ट में मौसम विभाग के हवाले से कहा गया है कि इस अवदाब की वजह से सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय जिलों में अगले 24 घंटे में कुछ इलाकों हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। एक और रिपोर्ट के अनुसार, इस डिस्‍टर्बेंस के चलते आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और यनम में अगले चार दिनों तक गरज चमक और तेज हवा के साथ भारी बारिश होने की आशंका है।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह के गाने ने तोड़े रिकॉर्ड, ताबड़तोड़ हो रहा है वायरल

पेटीएम यूजर्स के लिए बुरी खबर, अब क्रेडिट कार्ड से वॉलेट में पैसा जोड़ने पर देना होगा अलग शुल्क

जानिए क्या है आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -