गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, आप भी जानिए..
गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, आप भी जानिए..
Share:

नई दिल्ली: गत वर्ष बेतहाशा गर्मी से जूझने वाले दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस बार गर्मी के मौसम के दौरान मार्च से मई महीने तक दिल्ली सहित उत्तर भारत में औसत तापमान सामान्य रहने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, देश भर के कुछ भागों को छोड़कर मार्च से मई के बीच उत्तर भारत में तापमान सामान्य रहने की संभावना है।

800 रूपये तक सस्ता हुआ सोना तो चांदी में भी नजर आयी गिरावट

मौसम विभाग ने कहा है कि देश के उत्तर-पश्चिमी, उत्तर-पूर्वी और दक्षिण में पश्चिमी तट पर तापमान औसत से थोड़ा अधिक रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली से सटे पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में मार्च से मई तक तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रह सकता है, जबकि हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, कोंकण, गोवा, कोस्टल कर्नाटक, केरल और अरुणाचल प्रदेश में मौसम 0.5 से 1 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहने की संभावना है।

गैस ग्रिड परियोजना के लिए मंत्रालय ने प्रदान की 9000 करोड़ रुपये की स्वीकृति

वहीं, कोर हीट वेव जोन में शामिल प्रदेशों पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिसा और तेलंगाना के अलावा महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश को तटीय क्षेत्र आते हैं। यहां पर मार्च से मई के बीच तापमान औसत से ज्यादा होने की संभावना करीब 37 प्रतिशत है।

खबरें और भी:-

कुंबले के हाथों आईसीसी की कमान, फिर अध्यक्ष नियुक्त

नेशनल इंस्टीट्युट ऑफ ओशियनोग्राफी में वैकेंसी, जल्द से जल्द करें अप्लाई

हैदराबाद एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, यात्रियों की ली जा रही गहन तलाशी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -