देसी वीडियो एप Moj लोगो को आ रहा है पसंद, इतने लोगो ने किया डाउनलोड
देसी वीडियो एप Moj लोगो को आ रहा है पसंद, इतने लोगो ने किया डाउनलोड
Share:

भारत की कंपनी शेयरचैट ने अभी हाल ही में वीडियो शेयरिंग एप मोज को चीनी टिक-टॉक के विकल्प के तौर पर पेश कर दिया है | अब इस एप ने डाउनलोड के मामले में नया रिकॉर्ड बना लिया है।बता दें की  इस एप को महज चार दिन के अंदर 10 लाख से ज्यादा उपभोक्ता ने  डाउनलोड किया हैं। वहीं पहले मोज एप को पेश करने के दो दिन में 50 हजार बार डाउनलोड किया गया था। जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार ने 29 जून को राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर टिक-टॉक समेत 59 चीनी मोबाइल एप को बैन कर दिया है।

बता दें की मोज एक घरेलू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी पैरेंट कंपनी शेयरचैट है।साथ ही मोज (Moj) को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। इसके अलावा मोज के फीचर्स लगभग टिकटॉक जैसे ही हैं। इस एप में भी आपको शॉर्ट वीडियो बनाने, स्पेशल इफेक्ट, स्टिकर्स और इमोशन जैसे फीचर्स मिल जाएंगे। यह एप 15 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इसमें अंग्रेजी का सपोर्ट नहीं है। शेयरचैट ने मोज (Moj) को बिना किसी तामझाम के पेश  कर दिया है और 50 हजार लोगों ने इस एप को डाउनलोड भी कर लिया है। वहीं इस एप को 5 में 4.3 रेटिंग भी मिली है।Moj पर आप 15  सेकेंड के वीडियो अपलोड कर सकते हैं। और खास बात यह है कि मोज (Moj) एप में आपको लिप सिंकिंग का भी फीचर मिल सकता है जैसा कि टिकटॉक में था। 

इन चीनी एप पर लगा प्रतिबंध
टिकटॉक- TikTok, शेयरइट- Shareit,  कवाई- Kwai, यूसी ब्राउजर- UC Browser, बायडू मैप- Baidu map, शेन- Shein, क्लैश ऑफ किंग्स- Clash of Kings, डीयू बैटरी सेवर- DU battery saver, हेलो- Helo, लाइकी- Likee, यूकैम मेकअप- YouCam makeup, एमआई कम्युनिटी- Mi Community, सीएम ब्राउजर- CM Browers, वायरस क्लिनर- Virus Cleaner, आपुस ब्राउजर- APUS Browser, रोमवी- ROMWE, क्लब फैक्ट्री- Club Factory, न्यूजडॉग- Newsdog, ब्यूटी प्लस- Beutry Plus, वीचैट- WeChat, यूसी न्यूज- UC News, क्यूक्यू मेल- QQ Mail, वीबो- Weibo।

चिंगारी और रोपोसो के कुछ हो दिनों में हुए इतने डाउनलोड, मालिकों की उडी नींद

PUBG गेम के लिए बच्चे ने किया ऐसा काम, गायब किये इतने रुपये

भारत में बैन Tiktok को इतने रूपये का हो सकता है नुक्सान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -