दुनिया के सबसे बड़े एक्सपो में लॉन्च हुई मेड इन इंडिया फ्लाइंग कार
दुनिया के सबसे बड़े एक्सपो में लॉन्च हुई मेड इन इंडिया फ्लाइंग कार
Share:

फ्लाइंग कार मतलब उड़ने वाली कार अभी तक एक ख्वाब बना हुआ है। विश्व भर में तमाम कंपनियां इस ख्वाब को हकीकत में बदलने के लिए कड़ा संघर्ष कर रही हैं। हम प्रतिदिन इस सपने के करीब पहुंच रहे हैं तथा भारत भी इस दौड़ में पीछे नहीं है। चेन्नई स्थित फर्म Vinata Aeromobility (विनाटा एयरोमोबिलिटी) ने विश्व के सबसे बड़े हेलिटेक एक्सपो-एक्सेल, लंदन में एशिया की पहली हाइब्रिड फ्लाइंग कार के प्रोटोटाइप को प्रदर्शित किया है।

कैसी है यह कार:-
कंपनी ने अपने यूट्यूब चैनल पर फ्लाइंग कार के डिजिटल प्रोटोटाइप का एक वीडियो भी पेश किया है। इस वीडियो में बताया गया है कि इस उड़ने वाली कार का केबिन कैसा होगा तथा इसमें कितने व्यक्ति बैठ सकते हैं। वीडियो में इस कार में बैठने के इंतजाम की झलक बताई गई है। इस उड़ने वाली कार एक वक़्त में दो व्यक्ति बैठ सकते हैं। कार के पंख जैसे दरवाजे सीधे खुलते हैं। कार के केबिन में एक बड़ा वर्टिकल डिजिटल टचस्क्रीन सिस्टम है जिसका उपयोग अन्य चीजों के अतिरिक्त नेविगेशन के लिए किया जा सकता है। 

क्या होती है हाइब्रिड कार:-
एक हाइब्रिड कार नजर आने में किसी सामान्य कार के जैसी ही होती है। मगर इसमें दो इंजन का उपयोग किया जाता है। इसमें पेट्रोल या डीजल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी होती है। इस टेक्नोलॉजी को हाइब्रिड बोला जाता है। अब अधिकांश कंपनियां इसी प्रकार की कारों को बनाने पर काम कर रही हैं। 

पेंशन-ऑटो डेबिट से लेकर डीमैट अकाउंट तक..., आज से बदल गए कई बड़े नियम

लॉन्चिंग के समय महिंद्रा थार को कड़ी टक्कर देगी Force Gurkha

थोड़ी ही देर में जोजिला सुरंगों का निरीक्षण करेंगे नितिन गडकरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -