भारत की महिला अंडर 18 हॉकी टीम के एशिया कप जीतने के सपने को जापान ने तोड़ा
भारत की महिला अंडर 18 हॉकी टीम के एशिया कप जीतने के सपने को जापान ने तोड़ा
Share:

भारत की महिला अंडर 18 हॉकी टीम को सेमीफाइनल में हर का सामना करना पड़ा. तय समय में मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहने के बाद मैच का फैसला शूटआउट से किया गया जिसमें भारत जापान से 2- 4 के मुकाबले से हार गया। लालरेमसियामी ने भारत को पांचवें मिनट में ही बढ़त दिला दी थी और पहले हाफ के बाद भारत के पास 1-0 की बढ़त थी।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने धीमी शुरुआत की। भारतीय महिलाओं ने इस दौरान गेंद अधिकतर अपने पास रखी और पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किए लेकिन वह उन्हें गोल में नहीं बदल पाईं। भारत की मजबूत रक्षापंक्ति ने जापान का अटैक रोके रखा लेकिन 62वें मिनट में तामुरा ने उसके लिए गोल कर मुकाबले को शूटआउट में पहुंचा दिया।

शूटआउट में दोनों टीमों ने अपने पहले दो प्रयासों में सफलता हासिल की। जापान ने तीसरा मौका गंवा दिया जबकि भारत तीसरे और चौथे शूट पर गोल नहीं कर पाया। जापान ने अंतिम प्रयास में गोल कर जीत हासिल की।

ब्रिटिश मीडिया की नजर में कमजोर है कोहली

अब इरफ़ान के घर गूंजी किलकारियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -